Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Kangra : गले में बादाम फंसने से ढाई साल के मासूम की मौत, समय पर इलाज न मिलने से गई जान

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 23, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में ढाई साल के मासूम मानविक की गले में बादाम फंसने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा वीरवार सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब बच्चा खेलते-खेलते रसोईघर पहुंचा और वहां रखे भीगे बादाम में से एक निगल लिया, जो उसके गले में अटक गया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मानविक की मां नेहा घर का काम कर रही थीं और पिता मनदीप सिंह बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान बच्चा अकेले ही रसोईघर में चला गया। वहां रखी कटोरी से बादाम उठाकर निगलने की कोशिश की और गले में फंस जाने से बेहोश हो गया। मां की नजर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्य तुरंत पास के सामुदायिक

स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगरोटा सूरियां पहुंचे, लेकिन वहां ईएनटी विशेषज्ञ मौजूद नहीं था। हालत गंभीर देख बच्चे को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन नगरोटा सूरियां से टांडा की दूरी करीब 46 किलोमीटर है और एंबुलेंस एक घंटे बाद ही मिली। जब तक एंबुलेंस टांडा पहुंची, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मानविक को मृत घोषित कर दिया। मानविक के दादा ने आरोप लगाया कि अगर सीएचसी में ईएनटी डॉक्टर होता या एंबुलेंस समय पर मिल जाती, तो मानविक की जान बच सकती थी। आरोपों पर सीएमओ ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। मानविक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मां नेहा गृहिणी हैं और पिता मनदीप सिंह दिहाड़ी मजदूर हैं। पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश है।

बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये सावधानियां बेहद जरूरी हैं

🥜 1. छोटे बच्चों को हार्ड ड्राई फ्रूट्स न दें

ढाई से तीन साल तक के बच्चों को बादाम, अखरोट, मूंगफली जैसी सख्त चीजें साबुत न दें। इन्हें बारीक पीसकर या पेस्ट के रूप में ही दें।

🍽️ 2. खाने के दौरान बच्चों पर नजर रखें

बच्चा जब खा रहा हो तो वह बैठा हो और ध्यानपूर्वक खा रहा हो, यह सुनिश्चित करें। खेलते या भागते हुए खाने से गले में चीज फंसने का खतरा बढ़ जाता है।

🚫 3. छोटे खिलौनों से बचाएं

ऐसे खिलौने जिनमें छोटे-छोटे हिस्से हों, उन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें। बच्चे अक्सर इन्हें मुंह में डाल लेते हैं।

🚑 4. इमरजेंसी की जानकारी रखें

अगर बच्चा किसी चीज से चोक हो जाए तो तुरंत हाइमलिक मैन्युवर (Heimlich Maneuver) अपनाएं और नजदीकी अस्पताल ले जाएं। परिजनों को यह प्राथमिक उपचार सीखना चाहिए।

🧠 5. जागरूकता जरूरी है

देखभाल करने वालों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। समय पर समझदारी से लिया गया कदम जान बचा सकता है। यदि बच्चा अचानक खांसने लगे, सांस लेने में दिक्कत हो या आवाज बंद हो जाए, तो यह संकेत हो सकता है कि कुछ गले में फंसा है। तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

#टांडामेडिकलकॉलेज #नागरोटासूरियां #बच्चेकीमौत #स्वास्थ्यव्यवस्था #हिमाचलप्रदेशए #ENTडॉक्टरए #एंबुलेंसदेरए #सामुदायिकस्वास्थ्यकेंद्र
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleNahan : सिरमौर में बिजली बोर्ड की टीम पर ग्रामीणों का हमला, JE और लाइनमैन घायल
Next Article Vimal Negi Death Case : हिमाचल हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी, शिमला पुलिस पर उठे सवाल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 7 8
Users Today : 97
Total Users : 111978
Total views : 223510
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.