Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Vimal Negi Death Case : हिमाचल हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी, शिमला पुलिस पर उठे सवाल

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 23, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
विमल नेगी (फाइल फोटो)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

शिमला। HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में अब सीबीआई जांच होगी। शुक्रवार सुबह न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने यह अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीबीआई की जांच टीम में हिमाचल कैडर का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं होगा, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। अदालत ने कहा कि दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद शिमला पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। कोर्ट ने शिमला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंप दी।

कोर्ट ने यह निर्णय अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ओंकार शर्मा और डीजीपी अतुल वर्मा की रिपोर्टों के विश्लेषण के बाद लिया। इन रिपोर्टों में पावर कॉरपोरेशन के तत्कालीन एमडी हरिकेश मीणा और निलंबित निदेशक देशराज पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि जांच में जानबूझकर लापरवाही बरती गई और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। बीते बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी पक्षों को सुना और डीजीपी व एसपी शिमला के बीच के आपसी मतभेदों पर चिंता जताई। कोर्ट ने टिप्पणी की थी, “न्याय सिर्फ होना नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए।”

कोर्ट में पेश रिपोर्टों में सामने आया कि पावर कॉरपोरेशन से जुड़े उच्च अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप हैं। साथ ही शिमला पुलिस की ओर से मामले की जांच में ढिलाई, सबूतों को सुरक्षित न रखना, और पीड़ित परिजनों को समय पर सूचना न देने जैसे कई गंभीर मुद्दे उजागर हुए। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच सीबीआई करेगी। परिजन पहले से ही पुलिस जांच पर भरोसा नहीं जता रहे थे। हाईकोर्ट के इस आदेश से उम्मीद जताई जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो सकेगी और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सकेगा। हाईकोर्ट का यह फैसला ना सिर्फ विमल नेगी के परिजनों के लिए उम्मीद की किरण है, बल्कि यह पुलिस और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी कठोर प्रश्नचिह्न है। अब निगाहें सीबीआई पर टिक गई हैं कि वह कितनी जल्दी और पारदर्शिता से जांच करती है।

इसलिए परिजनों ने नहीं किया पुलिस पर भरोसा

विमल नेगी 10 मार्च से लापता थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत 13 मार्च को हो गई थी। इन तीन दिनों में वह कहां रहे, इसका पता शिमला पुलिस नहीं लगा सकी। हाईकोर्ट से पावर कॉरपोरेशन के डायरेक्टर देसराज की बेल खारिज होने के बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। जब देसराज ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई, तो हिमाचल सरकार की ओर से कोई वकील उसका विरोध करने नहीं पहुंचा। 18 को शव मिलने के बाद परिजनों को मौके पर नहीं बुलाया गया, जिससे संदेह और बढ़ा। इन तमाम चूकों और अनसुलझे सवालों के चलते विमल नेगी के परिजनों का शिमला पुलिस पर से पूरी तरह भरोसा उठ गया है। उन्हें शक है कि जांच को जानबूझकर कमजोर किया गया। यही कारण है कि उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

#CBIInvestigation #CorruptionProbe #CourtOrders #HimachalHighCourt #himachalpradesh #JudicialAction #JusticeForVimalNegi #PoliceNegligence #PowerCorporation #Shimlapolice #VimalNegiCase
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKangra : गले में बादाम फंसने से ढाई साल के मासूम की मौत, समय पर इलाज न मिलने से गई जान
Next Article Rampur Bushahr:रामपुर पीजी कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक साइंस लैब, छात्रों को मिली बड़ी राहत
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पशाडा गांव में दर्दनाक हादसा: सेब बगीचे में काम करते समय 33 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

June 24, 2026

Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

June 16, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 9
Users Today : 3
Total Users : 113819
Total views : 226654
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.