एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला न्यूजीलैंड से सेब आयात पर शुल्क घटाने, दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान न मिलने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद किसानों को भूमि देने के लिए ठोस नीति न बनाए जाने और फोरलेन परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों को मुआवजा न मिलने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश के किसान-बागवानों ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे किसान-बागवान टालैंड में एकत्र हुए और वहां से छोटा शिमला स्थित राज्य सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रही इस रैली के कारण टालैंड से छोटा शिमला…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर देश की सबसे बड़ी भूमिगत जलविद्युत परियोजना नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एसजेवीएन के इस प्रतिष्ठित पावर स्टेशन ने 18 जनवरी को 7,000 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली उत्पादन का आंकड़ा पार करते हुए परियोजना के इतिहास में दूसरी सबसे तेज गति से यह उपलब्धि हासिल की। इस रिकॉर्ड के साथ नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने 26 जनवरी 2025 को बनाए गए अपने ही पिछले दूसरे सबसे तेज 7,000 एमयू उत्पादन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि परियोजना की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और सत्ता का दुरुपयोग केवल अपने चहेते रिटायर्ड मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन कार्यकाल के चौथे वर्ष में भी हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। आज पढ़ा-लिखा युवा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनोग में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लगभग 3.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और अंतिम छोर की पंचायतों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका दायित्व है। मंत्री ने कहा कि चनोग पंचायत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की अंतिम पंचायत है, इसलिए यहां बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों…
🔴 मेष राशि (Aries) आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच और खुशमिज़ाजी आत्मविश्वास को मजबूत करेगी। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में बच्चों या नाती-पोतों से सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में रोमांस बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ समय यादगार रहेगा। छात्रों को मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबीउपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। 🟢 वृष राशि (Taurus) आज जीवनसाथी आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक राहत महसूस होगी।…