Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
कुल्लू

Himachal Accident News : रोहतांग मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; मां-बेटे की मौत

Himachal Accident News: लाहौल-स्पीति के रोहतांग मार्ग पर धारा वाटरफॉल के पास पर्यटकों की कार 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गुरुग्राम निवासी मां और 11 माह के बेटे की मौत, एक महिला घायल।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 18, 20261 Comment2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके 11 माह के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कोकसर से करीब चार किलोमीटर दूर धारा वाटरफॉल के पास हुआ, जहां पर्यटकों की कार करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, पर्यटक मनाली से अटल टनल होते हुए रोहतांग दर्रा घूमने जा रहे थे। धारा वाटरफॉल के पास प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए वाहन को सड़क किनारे रोका गया। चालक समेत कुछ लोग कार से बाहर उतर गए, जबकि वाहन के भीतर दो महिलाएं और एक बच्चा मौजूद थे। इसी दौरान कार अचानक ढलान की ओर फिसल गई और बैक गियर में पीछे की तरफ लुढ़कते हुए करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल लोगों को तुरंत मनाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तनु कुमारी और उनके 11 माह के बेटे दक्ष को मृत घोषित कर दिया। दोनों हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सियाराम एन्क्लेव के निवासी थे। वहीं, हादसे में घायल सविता देवी निवासी वैशाली (बिहार) का मनाली के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

#ARBtimes #Gurugram #HimachalAccident #HimachalNews #hpnews #Koksar #LahaulSpiti #LahaulSpitiNews #ManaliAccident #ManaliNews #RoadAccident #TouristCarAccident
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleAaj Ka Rashifal 18 June 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ रंग और उपाय
Next Article Himachal High Court News: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kullu : मनाली के मनालसु नाले में गिरी कार; दो युवकों की मौत, महिला समेत तीन घायल

August 1, 2026

Kullu: लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता, सेब सीजन से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त: विक्रमादित्य सिंह

July 29, 2026

Kullu: PMGSY-4 में बंजार को 150 करोड़ की सौगात, 20 नई सड़कें होंगी विकसित: विक्रमादित्य सिंह

July 28, 2026

कुल्लू में पीलिया का प्रकोप: 36 मरीज भर्ती, वॉटर टैंकों की सफाई शुरू; जानिए लक्षण और बचाव के मुख्य उपाय

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Himachal : कुल्लू में 27 जुलाई को युवाओं का महासंग्राम! नशा मुक्त विकसित भारत प्रतियोगिताओं के लिए MY Bharat पर करें रजिस्ट्रेशन

July 22, 2026

Kullu: दूध उत्पादक संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 24 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन

July 17, 2026

Kullu : लावारिस पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक; PGI ले जाते समय दो दोस्तों की मौत

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

July 14, 2026

Kullu News : भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीण, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; स्थायी समाधान की उठाई मांग

July 7, 2026

Kullu: 3.6 किलो चरस बरामदगी मामले में दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

July 2, 2026
View 1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: Himachal: चंबा में बड़ा हादसा, बोलेरो गहरी खाई में गिरी; मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की मौत

Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 2 2 2
Users Today : 50
Total Users : 117222
Total views : 232663
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.