Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
अदालत

Himachal High Court News: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

Himachal High Court News: हिमाचल हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में 900 असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर रोक लगा दी है। सरकार से 7 जुलाई तक हलफनामा मांगा गया है। पढ़ें खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 18, 20261 Comment2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स (Assistant Staff Nurse) के 900 पदों पर की जा रही भर्ती प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई तक न तो कोई नया नियुक्ति पत्र जारी किया जाए और न ही चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग की अनुमति दी जाए।

नियमों में संशोधन किए बिना बनाई गई नई नीति

अदालत ने पाया कि राज्य सरकार ने भर्ती एवं सेवा नियमों में संशोधन किए बिना ही 6 नवंबर 2025 को नई नीति अधिसूचित कर असिस्टेंट स्टाफ नर्स नाम से नया कैडर तैयार कर दिया था। इसके तहत 900 पद भरने की मंजूरी भी दी गई, जबकि इन पदों के लिए न तो भर्ती नियमों में बदलाव किया गया और न ही कोई निर्धारित वेतनमान तय किया गया। हालांकि, सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने दलील दी कि नियुक्तियां सरकारी नीति के तहत की जा रही हैं, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। खंडपीठ ने राज्य सरकार को 7 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इसमें पिछले तीन वर्षों में सभी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या और नियमित रिक्त पदों का पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि बिना नियमों में संशोधन किए की गई असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती कानूनी रूप से कैसे वैध है।

1,535 नियमित पद खाली, फिर भी आउटसोर्स भर्ती

सुनवाई के दौरान सामने आया कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के 1535 नियमित पद रिक्त हैं। कोर्ट ने हैरानी जताई कि इतनी बड़ी संख्या में नियमित पद रिक्त होने के बावजूद सरकार आउटसोर्स पर भर्ती कर रही है। सुनवाई के दौरान अदालत ने स्वास्थ्य सचिव के जापान दौरे पर भी हैरानी जताई।  अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब राज्य आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, तब वरिष्ठ अधिकारियों के लंबे विदेशी दौरों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की ओर से दाखिल हलफनामे में खुलासा हुआ है कि राज्य में आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2023 में जहां यह संख्या 17,114 थी, वहीं अब बढ़कर 26,724 हो गई है।

 

#ARBtimes #AssistantStaffNurse #GovernmentJobs #HealthDepartment #HighCourtOrder #HimachalGovernment #HimachalHealthDepartment #HimachalHighCourt #HimachalNews #himachalpradesh #hpnews #NursingRecruitment #ShimlaNews #StaffNurseRecruitment
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHimachal Accident News : रोहतांग मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; मां-बेटे की मौत
Next Article Himachal: चंबा में बड़ा हादसा, बोलेरो गहरी खाई में गिरी; मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की मौत
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

August 4, 2026

Scrub Typhus : IGMC में करसोग और शिमला के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव; चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी

August 4, 2026

Shimla : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, HPPSC ने दी बड़ी राहत; आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई

August 4, 2026

Shimla : जिला कोर्ट का फैसला: HRTC बस में 20 ग्राम चिट्टा तस्करी के दोषी को 2 साल की कैद, सह-आरोपी बरी

August 4, 2026

HPU Shimla में फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल, परिसर में आक्रोश रैली के बाद क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

August 4, 2026

Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

August 4, 2026

Shimla: रक्तदान सेवा के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को सम्मानित

August 3, 2026

Shimla: रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव : विक्रमादित्य सिंह

August 3, 2026

Himachal : जल शक्ति विभाग में निकलीं नौकरियां: जानें योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि

August 3, 2026

Shimla : 5.5 किलो चरस तस्करी के दोषी को 12 साल की कैद, ₹1 लाख जुर्माना; सह-आरोपी बरी

August 2, 2026

Shimla : HPMC खरीदेगा C-ग्रेड सेब; MIS एप पर पंजीकरण अनिवार्य, जानें कलेक्शन सेंटरों की सूची

August 2, 2026

Shimla : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लंबित 15% DA के भुगतान पर 12 सप्ताह में निर्णय ले सरकार

August 1, 2026
View 1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: Shimla : JBT शिक्षकों की टीजीटी हिंदी पदोन्नति पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 2 2 2
Users Today : 50
Total Users : 117222
Total views : 232663
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.