Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव : विक्रमादित्य सिंह

शिमला के लौहारब स्थित जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रचनात्मक शिक्षा, डिजिटल लाइब्रेरी, कौशल विकास, छात्राओं की सुरक्षा, सड़क निर्माण और 51 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की।
ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
शिमला ग्रामीण दौरे के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रचनात्मक शिक्षा युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार है। ललित कला केवल कला का माध्यम नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सौंदर्यबोध और मानवीय संवेदनाओं को विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत और अन्य कलाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है तथा उनमें आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित होती है।

विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय, लौहारब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सपना लौहारब में ललित कला महाविद्यालय स्थापित करना था। इसी सोच के तहत वर्ष 2016 में इसकी आधारशिला रखी गई और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024 में इसका लोकार्पण किया। आज यह संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

रोजगारोन्मुख शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं पर जोर

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी 30 राजकीय महाविद्यालयों में कौशल विकास से जुड़े विभिन्न ट्रेड शुरू किए गए हैं। साथ ही चरणबद्ध तरीके से डिजिटल लाइब्रेरी भी विकसित की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिल सकें।

छात्राओं की सुरक्षा और बस सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

विक्रमादित्य सिंह ने महाविद्यालय प्रशासन को छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा और आवागमन के लिए बस सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से इस महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में शामिल किया जा सकता है।

बरसात के बाद शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य

उन्होंने घोषणा की कि महाविद्यालय परिसर तक सड़क की टायरिंग और मेटलिंग का कार्य बरसात समाप्त होते ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक बजट पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।

नशे से दूर रहने का आह्वान, 51 हजार रुपये देने की घोषणा

मंत्री ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावकों के मार्गदर्शन से युवा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने महाविद्यालय को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

इससे पहले महाविद्यालय की प्रधानाचार्य कामायनी बिष्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

2.75 करोड़ के पुल और 14 करोड़ की सड़क परियोजना का निरीक्षण

समारोह के बाद विक्रमादित्य सिंह ने नयासेर खड्ड पर लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नयोहठ-नयासेर-देवीधार पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि नयोहठ-नयासेर-देवीधार सड़क के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुसार चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य और आवश्यक नए बस रूट भी स्वीकृत किए जाएंगे।

#AnnualPrizeDistribution #ARBtimes #CreativeEducation #DigitalLibrary #Education #FineArtsCollege #HimachalNews #himachalpradesh #Loharab #NayaserBridge #RoadDevelopment #Shimla #SkillDevelopment #StudentAwards #VikramadityaSingh
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: जुलाई की बाढ़ से कटे संपर्क को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के तहत दी मंजूरी
Next Article Shimla: रक्तदान सेवा के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को सम्मानित
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: रक्तदान सेवा के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को सम्मानित

August 3, 2026

Himachal : जल शक्ति विभाग में निकलीं नौकरियां: जानें योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि

August 3, 2026

Shimla : 5.5 किलो चरस तस्करी के दोषी को 12 साल की कैद, ₹1 लाख जुर्माना; सह-आरोपी बरी

August 2, 2026

Shimla : HPMC खरीदेगा C-ग्रेड सेब; MIS एप पर पंजीकरण अनिवार्य, जानें कलेक्शन सेंटरों की सूची

August 2, 2026

Shimla : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लंबित 15% DA के भुगतान पर 12 सप्ताह में निर्णय ले सरकार

August 1, 2026

Shimla: सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों से सीधे संवाद करें अधिकारी, योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाएं: उपायुक्त अनुपम कश्यप

July 31, 2026

E-KYC: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक एक माह में करवाएं ई-केवाईसी: जिला कल्याण अधिकारी

July 31, 2026

Shimla : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को नहीं होगी छुट्‌टी: सभी विद्यालय खुले रहेंगे

July 30, 2026

Shimla : हिमाचल में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के लिए मिलेंगे ₹600; सीधे बैंक खाते में आएगी राशि

July 30, 2026

Shimla: शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, रिकॉर्ड अधूरा मिलने पर अधिकारियों को फटकार, सात दिन में रिपोर्ट तलब

July 29, 2026

Shimla : CRIF के तहत ₹239.45 करोड़ मंजूर; छैला-कुमारहट्टी और टिक्कर-खमाडी सड़क का होगा कायाकल्प

July 29, 2026

Shimla : सिपाही से निजी गाड़ी धुलवाने और प्रताड़ित करने पर ASI सस्पेंड; DGP कार्यालय ने जारी किए आदेश

July 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 1 5 2
Users Today : 137
Total Users : 117152
Total views : 232529
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.