🔴 मेष राशि (Aries) आज आपका स्वभाव चंचल और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। बच्चों जैसा मन आपको हल्का-फुल्का और रचनात्मक बनाएगा। नौकरी या व्यापार में किसी विपरीत लिंगी की सहायता से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। नया पारिवारिक काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।शुभ अंक: 3शुभ रंग: केसरिया, पीलाउपाय: गौ-आश्रम में जौ दान करें। 🟠 वृष राशि (Taurus) आज आप अपनी सेहत और व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगे। यात्रा के दौरान कीमती सामान संभालकर रखें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में शिमला जिला में वन अधिकार अधिनियम-2006 (एफआरए) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को एफआरए मामलों के निपटारे में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने कहा कि अधिनियम के तहत मामलों के समयबद्ध निपटारे का प्रावधान है और देरी की स्थिति में जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कार्य में तेजी और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एफआरए को जनकल्याणकारी कानून बताते हुए कहा कि इसका प्रभावी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नालदेहरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि शासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए जा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक शनिवार को जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिला में विकास कार्यों को लेकर सभी ने एकजुट होकर कार्य किया है। प्रशासन और सरकार के सहयोग से अधिकांश जनसमस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और जिला परिषद के कार्यकाल में कई वर्षों से लंबित कार्यों को पूरा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला HP Tech Board 2026 : हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से 17 मई 2026 को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (PAT) और 24 मई 2026 को लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (LEET) का आयोजन किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं की तिथियां लगभग चार महीने पहले घोषित कर दी हैं, ताकि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ किसी प्रकार का टकराव न हो। वर्ष 2026 में राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम सेमेस्टर और…