Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    HP Board Exams 2026: 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से, सात स्तर की कड़ी निगरानी

    HP Board Exams 2026 : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। 1.84 लाख विद्यार्थी शामिल, 2,384 केंद्रों पर सात स्तर की निगरानी। 48 घंटे में आंसर-की जारी होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला 

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। वर्ष नियमित और एसओएस श्रेणी को मिलाकर कुल 1,84,618 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश भर में 2,384 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं और नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। बोर्ड ने इस बार परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। पहली बार प्रश्न पत्र को ए, बी और सी सीरीज में जंबल तरीके से तैयार किया गया है, जिससे नकल की संभावनाएं कम होंगी। पहले दिन 10वीं कक्षा की अंग्रेजी और 12वीं कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी।

    बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए ओएमआर शीट

    बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए विद्यार्थियों को ओएमआर शीट दी जाएगी, जिसमें उन्हें अपने उत्तर भरने होंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सात स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, उड़नदस्ते और प्रशासनिक निरीक्षण शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक नियमित श्रेणी में 10वीं कक्षा के 93,564 और 12वीं कक्षा के 81,411 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बोर्ड इस बार बहुविकल्पीय प्रश्नों की उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। संबंधित विषय की आंसर-की परीक्षा के 48 घंटे के भीतर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

    10वीं के विद्यार्थियों के लिए ड्यूल एग्जाम सिस्टम

    शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और परीक्षार्थी बिना तनाव के परीक्षा दें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ड्यूल एग्जाम सिस्टम भी शुरू किया गया है, जिससे उन्हें परीक्षा का दूसरा मौका मिलेगा। सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय में 12 विशेष डेस्क बनाए गए हैं, जहां से हर जिले के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।

    #AnnualExams #BoardExams2026 #Class10Exams #Class12Exams #EducationNews #ExamSecurity #HimachalBoard #HimachalNews #HPBoardExams2026 #HPBOSE
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleवन भूमि अतिक्रमण मामला : भूमिहीनों को जमीन देने की बनेगी नीति, सब कमेटी गठित
    Next Article हिमाचल में नगर निकाय चुनावों की तैयारी तेज, पांच शहरी निकायों की वार्डबंदी का शेड्यूल जारी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: संस्कृत दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण और श्लोक वाचन प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    August 27, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज में एंटी रैगिंग शपथ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

    August 27, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    SFI: फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर SFI का प्रदर्शन, सीएम और वीसी का पुतला फूंका

    August 25, 2026

    एसपीयू मंडी में बीएड की 300 खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को

    August 25, 2026

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 4 गुना बढ़ाया पंजीकरण शुल्क, लेट फीस भी 100 से बढ़कर 500 रुपये हुई

    August 25, 2026

    HPBOSE : हिमाचल बोर्ड SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 23, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

    August 19, 2026

    HPU: एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी की क्रमिक भूख हड़ताल जारी, हॉस्टल फीस वृद्धि वापस लेने की मांग तेज

    August 19, 2026

    HPU: एसएफआई का एचपीयू में प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापसी और एससीए चुनाव बहाल करने की मांग

    August 19, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में POSH, एंटी-रैगिंग, स्वास्थ्य एवं जेंडर जागरूकता कार्यक्रम

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 0 4 8
    Users Today : 119
    Total Users : 121048
    Total views : 238607
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.