Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : 12वीं कक्षा के छात्र ने पढ़ाई के तनाव में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताए कारण

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 5, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। राजधानी शिमला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने पढ़ाई के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना फागली क्षेत्र में हुई, जहां छात्र ने घर पर अकेले रहते हुए साड़ी से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को छात्र की नोटबुक पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा कि हाल ही में हुए तीन हाउस टेस्ट अच्छे नहीं हुए, जिससे वह मानसिक तनाव में था। छात्र ने लिखा कि वह इसी कारण आत्महत्या कर रहा है।

    घटना के समय छात्र घर पर अकेला था। शाम करीब 4:30 बजे जब उसके पिता घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा बंद पाया। खिड़की से झांकने पर उन्होंने बेटे को फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे IGMC अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र कॉमर्स संकाय में पढ़ता था और स्कूल में पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करता था।

    मानसिक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और पारिवारिक अपेक्षाएं बच्चों पर मानसिक दबाव बढ़ा रही हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और उन्हें यह समझाएं कि असफलता भी जीवन का हिस्सा है।

    🧠 बच्चों में मानसिक तनाव के लक्षण:

    • अचानक व्यवहार में बदलाव
    • बहुत शांत हो जाना या गुस्सैल हो जाना
    • ज़रा-ज़रा सी बात पर रो देना या चिड़चिड़ाना
    • बातचीत से दूरी बनाना
    • माता-पिता या दोस्तों से खुलकर बात न करना
    • स्कूल या सामाजिक गतिविधियों से कतराना
    • नींद और भूख में बदलाव
    • देर से सोना या बार-बार नींद से उठना
    • भूख का कम या ज्यादा लगना
    • पढ़ाई में मन न लगना
    • ध्यान न लगना, टेस्ट या होमवर्क से डर
    • स्कूल जाने से इनकार
    • नकारात्मक बातें करना
    • खुद को बेकार या असफल समझना
    • सिरदर्द, पेट दर्द या थकान की शिकायत करना, जबकि कोई मेडिकल कारण न हो

    🌈 बच्चों को मानसिक तनाव से कैसे दूर रखें:

    ✅ 1. सुनें और समझें, सिर्फ आदेश न दें
    बच्चों की बातों को गंभीरता से सुनें
    उन्हें अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करने दें

    ✅ 2. बच्चों पर अपेक्षाओं का बोझ न डालें
    नंबर, रैंक या सफलता का दबाव न बनाएं
    उनकी कोशिशों की सराहना करें

    ✅ 3. रोजाना संवाद करें
    दिन का एक समय ऐसा रखें जब आप बच्चे से खुलकर बात करें
    मोबाइल/टीवी से ध्यान हटाकर बच्चे को समय दें

    ✅ 4. खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दें
    आउटडोर गेम्स, आर्ट, म्यूजिक आदि तनाव को दूर करने में मदद करते हैं

    ✅ 5. सकारात्मक माहौल बनाएं
    घर में शांति और सहयोग का वातावरण रखें
    गलती पर डांटने की बजाय समझाएं

    ✅ 6. काउंसलिंग और प्रोफेशनल मदद लें (यदि ज़रूरत हो)
    यदि बच्चा लगातार उदास, डर या गुस्से में है, तो चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट या काउंसलर से संपर्क करें
    याद रखें: हर बच्चा अलग होता है। तुलना नहीं, समझ और साथ दें।
    बच्चों को यह भरोसा देना ज़रूरी है कि असफलता अंत नहीं, सीखने की शुरुआत होती है।

     

    #Education Pressure #Mental Health #छात्र आत्महत्या #पढ़ाई का तनाव #मानसिक स्वास्थ्य #शिमला समाचार #हिमाचल शिक्षा Student suicide
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : प्री-प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए केवल दो वर्षीय NTT धारक पात्र, NCTE मान्यता आवश्यक
    Next Article चंबा में सिम की वैधता बढ़ाने के नाम पर सेना के जवान से ₹2.50 लाख की ठगी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime: रामपुर के चौधरी अड्डे पर महिला का पर्स लेकर फरार हुआ युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    October 14, 2026

    Crime: जुब्बल चिट्टा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 24 ग्राम नशा बरामद

    October 14, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Accident: रामपुर बस हादसा: दो की मौत, 21 घायल, प्रशासन ने बांटी राहत राशि

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Una News : नकड़ोह में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, थाना प्रभारी घायल; 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    October 7, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026

    Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना

    October 4, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 5 5 9
    Users Today : 32
    Total Users : 126559
    Total views : 247740
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.