Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Jubbal: शिक्षा मंत्री ने पंचायत घर सारी और मघारा सामुदायिक केंद्र का किया लोकार्पण

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 19, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

जुब्बल (शिमला)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत सारी में पंचायत घर और मघारा के नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया। यह भवन लगभग 33 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

मंत्री ने बताया कि यह कार्य 15 वर्षों से लंबित था, जो प्रदेश सरकार के सहयोगात्मक दृष्टिकोण के चलते अब पूर्ण हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते दो वर्षों में भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की राशि जारी की थी।

20 सामुदायिक भवनों की स्वीकृति, मघारा मॉडल पर होगा निर्माण

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में 20 सामुदायिक केंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी है, जिनमें से कुछ का कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी भवन मघारा मॉडल पर तैयार होंगे, जिससे महिला मंडल, युवक मंडल सहित सामाजिक संगठनों को अपनी गतिविधियां संचालित करने में सुविधा मिलेगी।

50 लाख की लागत से बना पंचायत भवन सारी

ग्राम पंचायत सारी में बने नवीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य भी वर्षों से लंबित था। अब यह कार्य 50 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुआ है। मंत्री ने बताया कि सरकार ने इसके लिए 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र की 15 पंचायतों में नए भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

38 करोड़ से उठाऊ पेयजल योजना सितंबर तक पूर्ण

मंत्री ने बताया कि पब्बर नदी से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का कार्य सितंबर तक पूर्ण कर लोकार्पित किया जाएगा। इस योजना पर 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे क्षेत्र की 28 पंचायतों को पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 3.22 करोड़ रुपये की लागत से एक सिंचाई योजना भी तैयार की जा रही है जिससे बागवानी और कृषि को लाभ मिलेगा।

खड़ापत्थर-पटसारी सड़क 18 करोड़ से होगी स्तरोन्नत

शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें खड़ापत्थर-पटसारी मार्ग को PMGYSY फेज-3 के तहत 18 करोड़ रुपये से स्तरोन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में अब तक 136 सड़कों को स्वीकृति दी है, जिनमें 4 सड़कें स्थानीय पंचायत से संबंधित हैं।

समावेशी विकास कार्यों को मिल रही गति

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सैकड़ों विकास कार्य चल रहे हैं और कई कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि समावेशी और संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है।

स्थानीय समस्याएं सुनीं, समाधान का आश्वासन

शिक्षा मंत्री ने पंचायत में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सारी पंचायत में सामुदायिक भवन, खेल मैदान, हाई मास्क लाइट, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क निर्माण जैसी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजना के लोकार्पण से पहले सामुदायिक भवन की औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश भी दिए।

उपस्थित रहे गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुग़टा, पंचायत प्रधान अनु रांटा, हिमफैड निदेशक भीम सिंह झोटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिस्टा, बीडीसी उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, उपमंडलाधिकारी जुब्बल गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#जुब्बल_समाचार #पंचायतविकास #पेयजलयोजना #रोहितठाकुर #शिक्षाक्षेत्र #सड़क_विकास #सामुदायिककेंद्र #हिमाचल_विकास #हिमाचल_समाचार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर के 15 छात्र प्रतिष्ठित होटल चेन में हुए चयनित
Next Article Shimla: एक देश-एक चुनाव के लिए गठित जेपीसी ने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री से भेंट की
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 0 0
Users Today : 19
Total Users : 111900
Total views : 223412
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.