Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: सेब सीजन में रसोई गैस की कमी से लोगों को न हो परेशानी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

    कोटखाई में एलपीजी आपूर्ति की समस्या एक सप्ताह में दूर करने के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने निर्देश दिए। सेब सीजन में नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में एलपीजी की सुचारू एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति की समस्या का एक सप्ताह के भीतर पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेब सीजन के दौरान लोगों को रसोई गैस की कमी के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने नारकंडा गैस एजेंसी से कोटखाई क्षेत्र की कुछ पंचायतों को जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने विभाग को इस संबंध में सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा।

    बैठक में बताया गया कि कोटखाई क्षेत्र में करीब 15,400 एलपीजी कनेक्शन हैं, जबकि कलबोग क्षेत्र में लगभग 1,200 उपभोक्ता हैं। कलबोग क्षेत्र के 600 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा चुकी है, जबकि करीब 600 कनेक्शनों का बैकलॉग अभी शेष है। बैकलॉग को समाप्त करने के लिए 250 एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति हेतु वीरवार को वाहन भेजा गया है।

    गुम्मा और कलबोग में नई गैस एजेंसी की दिशा में कार्रवाई

    रोहित ठाकुर ने कहा कि गुम्मा में नई गैस एजेंसी खोलने का प्रस्ताव भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने विभाग को इस संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कलबोग क्षेत्र में नई गैस एजेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित करने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों को नियमित और सुगम गैस आपूर्ति का लाभ मिल सके। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के बिना गैस आपूर्ति से जुड़ी प्रक्रिया के कारण भी कई व्यावहारिक कठिनाइयां सामने आई हैं। इस संबंध में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) से अतिरिक्त एलपीजी लोड उपलब्ध करवाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से कलबोग क्षेत्र में गैस आपूर्ति की समस्या बनी हुई है।

    शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैकलॉग वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति की समस्या समाप्त कर उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने बताया कि खन्नेटी-पुड़ग क्षेत्र में 500 कनेक्शनों की गैस आपूर्ति जारी की जा चुकी है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर एलपीजी आपूर्ति की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करेगा।

    जनवरी से जुलाई तक जिला शिमला में 3,058 एलपीजी लोड पहुंचे

    जिला शिमला में जनवरी से जुलाई 2026 तक घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी रिफिल की प्राप्ति और बिक्री के आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में कुल 3,14,110 एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें 2,17,159 घरेलू डीबीसी कनेक्शन, 96,951 एसबीसी कनेक्शन और 7,150 वाणिज्यिक कनेक्शन शामिल हैं। इस अवधि में जिला शिमला को कुल 3,058 एलपीजी लोड प्राप्त हुए। जनवरी से जुलाई के दौरान 10,53,741 घरेलू एलपीजी रिफिल और 1,06,350 वाणिज्यिक रिफिल प्राप्त हुए। वहीं, इसी अवधि में 9,85,510 घरेलू रिफिल और 86,556 वाणिज्यिक रिफिल की बिक्री दर्ज की गई।

    माहवार आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 505, फरवरी में 511, मार्च में 497, अप्रैल में 388, मई में 322, जून में 402 और जुलाई में 433 एलपीजी लोड प्राप्त हुए। घरेलू रिफिल की बिक्री जनवरी में 1,79,198, फरवरी में 1,51,058, मार्च में 1,57,600, अप्रैल में 1,22,500, मई में 1,20,100, जून में 1,21,072 तथा जुलाई में 1,33,982 रही। वहीं वाणिज्यिक रिफिल की बिक्री जनवरी से जुलाई के दौरान क्रमशः 18,171, 15,347, 15,009, 9,809, 8,810, 9,570 और 9,840 दर्ज की गई।

    #ARBtimes #himachalpradesh #hpnews #LPGSupply #ShimlaNews #एलपीजी #कोटखाई #गैसआपूर्ति #रोहितठाकुर #शिमला #सेबसीजन
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत
    Next Article Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rohru: पब्बर नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

    August 26, 2026

    Shimla:अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    August 26, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    Shimla: भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में उठा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, सीएम बोले- प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र

    August 25, 2026

    Shimla : 10 रुपये के कैरी बैग की वसूली पड़ी भारी, कंपनी पर 24 हजार का जुर्माना

    August 25, 2026

    Shimla: श्यामार्क ब्रांड से हिमाचल के ग्रामीण उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान : विक्रमादित्य सिंह

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    हिमाचल में NHM कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: वेतन में भारी बढ़ोतरी, 7 साल की सेवा पर 3% इंक्रीमेंट

    August 24, 2026

    Shimla : कम्याणा हिल ट्रेल पर HASTPA का हरित संदेश: साइकिलिंग के साथ पौधरोपण और बोनसाई

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, 5 सितंबर तक बढ़े आवेदन

    August 22, 2026

    Himachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश

    August 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 8 7 7
    Users Today : 201
    Total Users : 120877
    Total views : 238369
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.