Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत

    देवता साहिब झाकणु नाग जी (15/20) का नया गीत रिलीज हो गया है। गीत में देवता की धार्मिक मान्यताओं के साथ धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को भी दर्शाया गया है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    अधिष्ठाता देवता साहिब झाकणु नाग जी (15/20) का नया गीत रिलीज कर दिया गया है। गीत के लेखक एवं निर्माता सुदर्शन रांटा, प्रवक्ता-इतिहास ने बताया कि यह गीत पिछले करीब दो वर्षों से तैयार था, लेकिन इसके रिलीज होने का संयोग नहीं बन पाया। अब इसे श्रद्धालुओं और देवता प्रेमियों के लिए रिलीज किया गया है।

    सुदर्शन रांटा ने बताया कि देवता साहिब झाकणु नाग जी का मूल निवास जिला कुल्लू की निरमंड तहसील के अंतर्गत धारा-सरगा (15/20) की अंतिम सीमा पर प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे क्षेत्र में स्थित है। यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद आकर्षक है। यहां पहुंचकर श्रद्धालु और पर्यटक प्राकृतिक वातावरण में सुकून का अनुभव करते हैं।

    उन्होंने बताया कि धारा-सरगा स्थित ग्रीन पार्क कुसुंभा में बड़ा मैदान है। यहां देवता साहिब झाकणु नाग जी का मंदिर भवन, वन विभाग का विश्राम गृह और बंगला भी मौजूद है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण इस क्षेत्र की तुलना मिनी स्विट्जरलैंड से की जाती है। देवता साहिब के निवास स्थल धारा-सरगा-मोहाली (15/20) का जलप्रपात भी क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगाता है। इसके अलावा प्रसिद्ध डुडकू कांडा भी यहां मौजूद है, जहां कई कलाकार वर्षों से अपने गीतों की शूटिंग और रिलीज कर चुके हैं।

    नौ नागों में पांचवां स्थान

    सुदर्शन रांटा के अनुसार देवता साहिब झाकणु नाग जी की उत्पत्ति का संबंध सरपारा (15/20) गांव से बताया जाता है, जो रामपुर तहसील, जिला शिमला के अंतर्गत आता है। मान्यता के अनुसार सरपारा में देवता साहिब जल नाग जी और नागिन माता लम्बदूदी से नौ नागों की उत्पत्ति हुई थी। इनमें देवता साहिब झाकणु नाग जी का भी स्थान माना जाता है। नौ नागों में श्वेत जटाधारी झाकणु नाग जी को पांचवां स्थान प्राप्त है।

    उन्होंने कहा कि देवता साहिब झाकणु नाग जी के कुछ बड़े और कुछ छोटे भाई हैं, लेकिन उनकी अपनी विशिष्ट पहचान है। श्वेत जटाधारी देवता की शक्ति, उग्र प्रदर्शन और कार्य करने की शैली अन्य भाइयों से अलग मानी जाती है। धारा-सरगा क्षेत्र में देवता साहिब झाकणु नाग जी को ‘FOREIGN’ नाम से भी संबोधित किया जाता है।

    रामपुर फाग मेला और सराहन दशहरे में दिखता है प्रभाव

    देवता साहिब झाकणु नाग जी का प्रभाव रामपुर फाग मेला और सराहन दशहरे में विशेष रूप से देखने को मिलता है। उनका प्रभाव कुल्लू, शिमला, किन्नौर, मंडी सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बताया जाता है।

    सुदर्शन रांटा ने समस्त जनमानस से देवता साहिब झाकणु नाग जी के नए गीत को अधिक से अधिक पसंद, शेयर और फॉलो करने के साथ यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देवता साहिब झाकणु नाग जी की कृपा सभी श्रद्धालुओं और उनके परिवारों पर बनी रहे।

    गीत के गायक के. आर. नेगी, संगीत निर्देशक बी.के. दीवान, वीडियो फोटोग्राफी राज कुल्लवी एवं संजू कुल्लवी ने की है, जबकि यशवंत जेल्टा ने शहनाई वादन किया है। गीत के लेखक एवं निर्माता सुदर्शन रांटा, प्रवक्ता-इतिहास, पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर, जिला शिमला हैं।

    #ARBtimes #KRCulture #कुल्लू #झाकणुनागजी #देवतागीत #देवतासंस्कृति #देवतासाहिबझाकणुनागजी #धारासरगा #नयागीत #निरमंड #पहाड़ीसंगीत #रामपुरबुशहर #शिमला #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न
    Next Article Shimla: सेब सीजन में रसोई गैस की कमी से लोगों को न हो परेशानी, अधिकारियों को सख्त निर्देश
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सराहन में लांकड़ावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेज, 14 दिसंबर को होगा समापन

    November 27, 2026

    Rampur Bushahr: श्री सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव पर खनेरी अस्पताल में लंगर, अयोध्या नाथ मंदिर में भजन-कीर्तन

    November 24, 2026

    Shimla: रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह ने नगरकोटी माता दरोटेश्वरी के नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    November 21, 2026

    Lavi Mela Rampur: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार सजा साहित्य का मंच, साहित्यकारों ने रचनाओं से बांधा समां

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, किन्नौरी मार्केट का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेला-2026 के लिए 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश

    November 5, 2026

    Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत, स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी कदम

    June 27, 2025

    Rampur Bushahr:ननखड़ी में किए जा रहे 100 करोड़ के विकास कार्य : विक्रमादित्य

    March 6, 2025

    Rampur Bushahr: कराली गांव में भालू का हमला: गांव में दहशत का माहौल, लगाए पिंजरे

    September 18, 2025

    ओबीसी आयोग के मुख्यालय को शिमला से शिफ्ट करने पर SC का बड़ा फैसला, HC की रोक रद्द

    February 10, 2026

    Rampur Bushahr: थैली चकटी पंचायत को मिला 33 लाख का नया भवन, विधायक नंद लाल ने किया उद्घाटन

    December 29, 2025

    Shimla: अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर ज़ब्त, 523 केस दर्ज

    November 22, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 2 3 5
    Users Today : 13
    Total Users : 130235
    Total views : 253815
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.