Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla: हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत, स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी कदम

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 27, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच अब धरातल पर उतरने लगी है। शिमला के अटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज, चमियाणा में प्रदेश की पहली रोबोटिक सर्जरी यूनिट की स्थापना की जा रही है। इस तकनीक के जरिए मरीजों को अत्याधुनिक व विश्वस्तरीय सर्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

    28 करोड़ रुपये की लागत से एम्स दिल्ली की तर्ज पर खरीदा गया अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम चमियाणा पहुंच चुका है। जुलाई महीने में इसकी स्थापना प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद सर्जरी का कार्य आरंभ होगा।

    कम चीरा, कम दर्द – मरीजों के लिए वरदान

    संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. बृज लाल ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को न्यूनतम चीरे के साथ सर्जरी की सुविधा मिलेगी, जिससे खून कम बहेगा, दर्द कम होगा और मरीज जल्दी स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा सकेंगे। इस तकनीक में थ्री-डी और हाई-डेफिनिशन इमेज के चलते डॉक्टर शरीर के भीतर साफ-साफ देख सकते हैं और सर्जरी अधिक सटीक होती है।

    डॉक्टरों को भी मिलेगा लाभ

    इस तकनीक से डॉक्टरों को लंबे ऑपरेशनों में थकान नहीं होगी और वे बेहतर नियंत्रण व सटीकता के साथ कम समय में अधिक मरीजों की सर्जरी कर सकेंगे। कठिन स्थानों तक आसानी से पहुंच बनाकर जटिल सर्जरी को भी सरल बनाया जा सकेगा।

    प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी जल्द सुविधा

    मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार चमियाणा के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में भी जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके बाद आईजीएमसी शिमला, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और अन्य संस्थानों में भी चरणबद्ध तरीके से रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की जाएगी।

    इससे हिमाचल प्रदेश के हजारों मरीजों को फायदा होगा और उन्हें महंगी सर्जरी के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह पहल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को एक नई ऊंचाई देने जा रही है।

    मुख्य बिंदु एक नज़र में:

    • प्रदेश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत

    • चमियाणा बना हिमाचल का पहला रोबोटिक सर्जरी संस्थान

    • 28 करोड़ की लागत से खरीदा गया आधुनिक रोबोट

    • मरीजों को कम चीरा, कम खून, कम दर्द और जल्द छुट्टी

    • डॉक्टरों के लिए अधिक नियंत्रण और सटीकता

    • अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी जल्द सुविधा विस्तार

    🔖 #Chamyana_Robotic_Surgery 🔖 #CM_Sukhu_की_दूरदर्शिता 🔖 #Himachal_Health_Revolution 🔖 #Modern_Healthcare_HP 🔖 #RoboticSurgeryIndia 🔖 #स्वास्थ्य_सेवाओं_में_क्रांति 🔖 #हिमाचल_में_रोबोटिक_सर्जरी
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: पोक्सो कोर्ट का फैसला: एक आरोपी को 5 वर्ष व एक को 1 वर्ष की सजा
    Next Article Una : ऊना में 5.69 करोड़ की ठगी का खुलासा, मृत व्यवसायी के बेटे ने दर्ज कराई शिकायत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 9 4
    Users Today : 32
    Total Users : 125894
    Total views : 246760
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.