Close Menu
  • 🏠 होम
  • 🇮🇳 देश
  • 📍 हिमाचल प्रदेश
    • 📍 शिमला
    • 📍 कांगड़ा
    • 📍 किन्नौर
    • 📍 कुल्लू
    • 📍 ऊना
    • 📍 चंबा
    • 📍 मंडी
    • 📍 सिरमौर
    • 📍 सोलन
    • 📍 हमीरपुर
    • 📍 बिलासपुर
    • 📍 रामपुर बुशहर
  • 📍 राजनीति
  • 📍 शिक्षा
  • 🏥 स्वास्थ्य
  • 📍 क्राइम
    • 📍 अदालत
  • ⚽ स्पोर्ट्स
  • 🌦️ मौसम
  • 🔮 राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • 🏠 होम
  • 🇮🇳 देश
  • 📍 हिमाचल प्रदेश
    • 📍 शिमला
    • 📍 कांगड़ा
    • 📍 किन्नौर
    • 📍 कुल्लू
    • 📍 ऊना
    • 📍 चंबा
    • 📍 मंडी
    • 📍 सिरमौर
    • 📍 सोलन
    • 📍 हमीरपुर
    • 📍 बिलासपुर
    • 📍 रामपुर बुशहर
  • 📍 राजनीति
  • 📍 शिक्षा
  • 🏥 स्वास्थ्य
  • 📍 क्राइम
    • 📍 अदालत
  • ⚽ स्पोर्ट्स
  • 🌦️ मौसम
  • 🔮 राशिफल
एआरबी टाइम्स
📍 हिमाचल प्रदेश

Shimla: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित कर रही है सरकार: विक्रमादित्य सिंह

ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 4, 2025Updated:November 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
चनावग के हशकरधार में आयोजित खंड स्तरीय किसान सम्मेलन लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोनिवि मंत्री

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और बागवानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, नकदी फसलें उगाने और प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वह ग्राम पंचायत चनावग के हशकरधार में आयोजित खंड स्तरीय किसान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। 2018 से अब तक 2.22 लाख किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं। शिमला जिला में 3734 हेक्टेयर भूमि, जबकि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 540 हेक्टेयर भूमि प्राकृतिक खेती के तहत कवर की गई है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए अब तक 5.50 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं जिससे लगभग 35 हजार किसानों को लाभ मिला है।

पंचायत क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने बताया कि चनावग पंचायत के लिए अब तक 18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने हशकरधार के बंद प्राथमिक विद्यालय को पुनः खोलने पर ग्रामीणों को बधाई दी और कहा कि सरकार की प्राथमिकता दूरदराज के बच्चों को घर-द्वार पर शिक्षा देना है। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग के ग्राउंड की दीवार के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की जानकारी दी। जूड से खुराना संपर्क सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा और जुडला से हशकरधार तक नई सड़क प्राथमिकता से बनाई जाएगी।

पेयजल योजनाओं पर 11 करोड़ से अधिक खर्च:

उन्होंने बताया कि गलोग घंडल उठाऊ पेयजल योजना पर 3.20 करोड़ रुपये, बसंतपुर कलवी योजना पर 4.75 करोड़ रुपये और सैंज-मचराणा योजना पर 3.19 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना से चनावग और नेहरा पंचायतों को पर्याप्त पेयजल सुविधा मिलेगी।

नई घोषणाएं:

विक्रमादित्य सिंह ने चनावग से हरसंगधार सड़क के लिए 5 लाख रुपये, धामरा डोरा-दुर्गापुर सड़क के लिए 2 लाख रुपये और हशकरधार में सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। किसान सम्मेलन के दौरान परियोजना निदेशक आत्मा डीसी कश्यप ने प्राकृतिक खेती और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनके लिए मुख्यातिथि ने 11 हजार रुपये अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में पंचायत समिति बसंतपुर के अध्यक्ष कर्म चंद, नगर परिषद सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपनिदेशक कृषि अजब नेगी, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#AgricultureDepartmentHimachal #CashCropsHimachal #FarmersConferenceHimachal #FarmersConferenceShimla #HimachalNews #LaviFairUpdates #ModernAgricultureTechnology #NaturalFarmingHimachal #OrganicFarmingHimachal #ShimlaRuralNews #VikramadityaSingh #VikramadityaSinghNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleहिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक तपोवन में
Next Article Kinnaur: जिला परिषद किन्नौर की बैठक में विकास योजनाओं और आय-व्यय पर हुई चर्चा
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026

HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 1 7 2
Users Today : 58
Total Users : 111172
Total views : 221892
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.