Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: हमीरपुर में मुख्यमंत्री ने एंटी-चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन का किया नेतृत्व– चिट्टा माफिया पुलिस के रडार पर

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
“एंटी-चिट्टा वॉकथॉन, हमीरपुर में प्रतिभागियों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री सुक्खू”

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मादक पदार्थ चिट्टे के खिलाफ चल रहे व्यापक जन आंदोलन के तहत आज हमीरपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन का नेतृत्व किया। यह वॉकथॉन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल मैदान से पुलिस लाइन दोसड़का ग्राउंड तक निकाली गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर भारी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वॉकथॉन से पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को चिट्टा व अन्य मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता की शपथ भी दिलाई।पुलिस लाइन दोसड़का ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहा है। युवाओं के भविष्य को खोखला करने वाले इस घातक नशे के विरुद्ध राज्य सरकार आर-पार की लड़ाई लड़ रही है। चिट्टा रूपी दीमक को समाप्त करने की दिशा में सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नशे के अवैध नेटवर्क से जुड़े तस्करों, सप्लायरों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर एक-एक कर शिकंजा कसा जा रहा है। संगठित गिरोहों की कमर तोड़ने के लिए तकनीक, खुफिया तंत्र और कड़े कानूनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस जन आंदोलन को 30 दिन पूरे हो चुके हैं। 22 नवंबर को प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ 121 स्थानों पर छापेमारी की गई। इसके बाद शिक्षण संस्थानों, बाजारों और कॉलेज परिसरों के आसपास सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 12 एनडीपीएस मामले दर्ज हुए और 385 चालान किए गए। 7 दिसंबर को पीआईटी और एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 नामी तस्करों को हिरासत में लिया गया। अब तक 63 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, 1214 संदिग्धों की पहचान और 950 अवैध संपत्तियां सीमांकित की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व सरकार के तीन वर्षों में जहां 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई थी, वहीं वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ बहुस्तरीय और बहुआयामी रणनीति के तहत नशा निवारण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं तथा नशा मुक्ति, रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चिट्टा माफिया के खिलाफ सूचना देने वालों को 10 हजार से 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। पुलिस विभाग द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक सुरेश कुमार व कैप्टन रणजीत सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, डीजीपी अशोक तिवारी, उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी बलबीर सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#AntiChitta #AwarenessWalkathon #ChittaKeKhilafJung #CM_Sukhu #DrugFreeHimachal #HimachalNews #NashaMuktHimachal Hamirpur
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleKullu: विदेश में रोजगार, यूएई में डिलीवरी राइडर और वेयरहाउस हेल्पर की भर्ती, 18 दिसंबर को इंटरव्यू
Next Article Bilaspur: बिलासपुर व घुमारवीं में 22–23 दिसंबर को सिक्योरिटी गार्ड्स के 80 पदों पर भर्ती
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 5 8 4
Users Today : 188
Total Users : 117584
Total views : 233420
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.