Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Faag Mela : देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकली देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा

Rampur Faag Mela : रामपुर बुशहर के ऐतिहासिक राजदरबार मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मेले के दूसरे दिन 21 देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देव वाद्ययंत्रों और नाटी नृत्य से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 6, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर देव वाद्ययंत्रों की धुनों पर थिरकतीं महिलाएं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर के ऐतिहासिक राजदरबार मैदान में आयोजित प्राचीन एवं जिला स्तरीय चार दिवसीय फाग मेले के दूसरे दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था के साथ देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा रामपुर शहर देव वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से गुंज उठा। मेले में इस वर्ष 21 देवी-देवता शिरकत कर रहे हैं।

फाग मेला हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐतिहासिक रूप से यह मेला बुशहर रियासत के समय से आयोजित होता आ रहा है, जब राजपरिवार की देखरेख में देवताओं का स्वागत किया जाता था। आज भी उसी परंपरा को निभाते हुए राजदरबार मैदान इस मेले का मुख्य केंद्र बना हुआ है।

रामपुर के फाग मेले में शोभायात्रा के दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करते बजंतरी

शुक्रवार को देव रथों, पारंपरिक देव वाद्ययंत्रों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच देवी-देवताओं की शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर गुजरी। इस दौरान देवताओं के साथ आए देवलुओं ने पारंपरिक हिमाचली लोकनृत्य ‘नाटी’ प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। बाजार में मौजूद लोगों ने भी श्रद्धा के साथ देवताओं का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

नृत्य करते हुए अपने देवताओं के साथ दरबार पहुंचे देवलु

रामपुर के फाग मेले में देवताओं की शोभायात्रा के दौरान प्राचीन वेशभूषा में नृत्य करते देवलु।

नगर में फेरी लगाने के बाद सभी देवी-देवता राजदरबार मैदान की ओर प्रस्थान कर गए। यहां देव रथों की स्थापना के बाद दिनभर श्रद्धालु अपने इष्ट देवी-देवताओं के समक्ष नृत्य करते और पूजा-अर्चना करते नजर आए। मेले के दौरान दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस कारण यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक संरक्षण का भी महत्वपूर्ण मंच बन जाता है। चार दिनों तक चलने वाले मेले में पारंपरिक अनुष्ठान, लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देव संस्कृति की विविध झलकियां देखने को मिलेंगी, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।

#DevSanskriti #DevYatra #HimachalCulture #HimachalFestivals #himachalpradesh #NatiDance #PhagMela #RampurBushahr #RamPurNews #TraditionalFestival
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleMandi : पति को चिट्‌टा पहुंचाने जेल पहुंची पत्नी, सुरक्षा जांच में पकड़ी गई, 1.3 ग्राम नशा बरामद
Next Article Mandi : नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू, जटिल ऑपरेशन अब होंगे सुरक्षित और सटीक
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

August 6, 2026

Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

August 6, 2026

Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी

August 6, 2026

Rampur Bushahr: एचपीयू में सम्मानित हुए रामपुर के रोनी राणा, राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

August 5, 2026

Rampur Bushahr: सुंडा–स्नेई मार्ग पर भूस्खलन का बढ़ता खतरा, समाधान तलाशने मौके पर पहुंची विभागीय टीम

August 5, 2026

Rampur Buahshr: एसजेवीएन की सीएसआर योजना के तहत 15 स्थानीय युवाओं को आईटीआई प्रशिक्षण के लिए मिला प्रायोजन

August 4, 2026

Rampur Bushahr: जुलाई की बाढ़ से कटे संपर्क को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के तहत दी मंजूरी

August 3, 2026

JOB: रामपुर में आंगनवाड़ी भर्ती का मौका, 13 रिक्त पदों के लिए 27 अगस्त को होंगे इंटरव्यू

August 3, 2026

Rampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

August 2, 2026

Rampur Bushahr: ₹35.93 करोड़ की CRIF परियोजना से टिक्कर–जरोल–खामाड़ी सड़क का होगा उन्नयन, विधायक नंद लाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

August 2, 2026

Rampur Bushahr: सुंडा-सनेई मार्ग पर भूस्खलन रोकने और खोई गांव की सुरक्षा की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 31, 2026

Rampur Bushahr: महिलाओं के लिए नगर परिषद की नई पहल, 150 रुपये में मिलेगा मासिक शुलभ शौचालय आई-कार्ड

July 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 8 9
Users Today : 2
Total Users : 117689
Total views : 233571
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.