Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal Pradesh High Court : जज करेंगे कार पूलिंग, 50% कर्मचारियों को मिलेगी वर्क फ्रॉम होम सुविधा

    Himachal Pradesh High Court ने खर्च और ईंधन बचाने के लिए जजों की कार पूलिंग और 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा लागू की है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Himachal Pradesh High Court ने सरकारी खर्च और ईंधन की बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब हाईकोर्ट के न्यायाधीश कार्यालय आने-जाने के लिए कार पूलिंग करेंगे। इसके अलावा हाईकोर्ट के 50 फीसदी कर्मचारियों को सप्ताह में अधिकतम दो दिन घर से काम करने यानी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी दी गई है। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह फैसला केंद्र सरकार और Supreme Court of India के दिशा-निर्देशों के बाद लिया गया है। बढ़ते सरकारी खर्च और ईंधन खपत को कम करने के उद्देश्य से हाईकोर्ट प्रशासन ने नई कार्य प्रणाली अपनाई है।

    मुख्य न्यायाधीश ने जारी किए आदेश

    हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने इस व्यवस्था को लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद रजिस्ट्रार जनरल की ओर से आधिकारिक सर्कुलर जारी किया गया। सर्कुलर के अनुसार, हाईकोर्ट की प्रत्येक शाखा और सेक्शन में 50 फीसदी कर्मचारियों को हफ्ते में अधिकतम दो दिन घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं बाकी कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे ताकि न्यायिक कार्य प्रभावित न हो। हाईकोर्ट प्रशासन ने सभी रजिस्ट्रारों को निर्देश दिए हैं कि वे हर सप्ताह कर्मचारियों का रोस्टर तैयार करें। इसी रोस्टर के आधार पर तय किया जाएगा कि कौन कर्मचारी घर से काम करेगा और कौन कार्यालय में उपस्थित रहेगा।

    फोन पर हर समय उपलब्ध रहेंगे कर्मचारी

    वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को हर समय फोन पर उपलब्ध रहना होगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत कार्यालय बुलाया जा सकता है। हाईकोर्ट प्रशासन ने साफ किया है कि जिन विभागों में घर से काम करना संभव नहीं है, वहां यह सुविधा लागू नहीं होगी। ऐसे मामलों में संबंधित रजिस्ट्रार को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है ताकि अदालत के नियमित कामकाज में किसी प्रकार की बाधा न आए। हाईकोर्ट का मानना है कि जजों की कार पूलिंग व्यवस्था से पेट्रोल की खपत कम होगी और सरकारी खर्च में भी कमी आएगी। साथ ही इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। प्रशासनिक विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह मॉडल सफल रहता है तो भविष्य में अन्य सरकारी विभाग भी ऐसी व्यवस्था अपना सकते हैं।

    #BreakingNews #CarPooling #CourtNews #EnvironmentalProtection #FuelSaving #GovernmentEmployees #HighCourt #HimachalHighCourt #HimachalNews #himachalpradesh #IndiaNews #Judges #ShimlaNews #WFH #WorkFromHome
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Panchayat Election: कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों पर FIR
    Next Article Rampur Bushahr: निरथ पंचायत के गांवों में भालुओं की दहशत, गोशाला में घुसकर गाय को बनाया शिकार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HRTC: अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 17, 2026

    Shimla: ठियोग क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह

    August 17, 2026

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Court: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 20 साल की सजा, POCSO कोर्ट रामपुर का फैसला

    August 12, 2026

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 3 3
    Users Today : 119
    Total Users : 118733
    Total views : 235124
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.