Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Kangra : धर्मशाला के सुधेड़ में ब्रजेश्वरी महिला मंडल के नाम पर 20 लाख की ठगी, महिला फरार

कांगड़ा जिले के धर्मशाला उपमंडल के सुधेड़ गांव में ब्रजेश्वरी महिला मंडल के नाम पर 20 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला फरार, पुलिस ने जांच शुरू की।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुधेड़ गांव में ‘ब्रजेश्वरी महिला मंडल’ के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ग्रामीणों, खासकर महिलाओं से लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की राशि इकट्ठा कर फरार हो गई। इस घटना से कई परिवारों की जीवनभर की जमा-पूंजी डूब गई है। बेटियों की शादी, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों के लिए जो पैसा वर्षों से जोड़ा गया था, वह अब संकट में पड़ गया है।

ऐसे दिया ठगी को अंजाम?

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने करीब एक साल पहले ‘ब्रजेश्वरी महिला मंडल’ का गठन किया था। शुरुआत में उसने कुछ महिलाओं को समय पर भुगतान कर भरोसा कायम किया। धीरे-धीरे उसने ज्यादा रिटर्न का लालच देकर ग्रामीणों को बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भरोसे में आकर अपने जेवर तक गिरवी रख दिए और कई लोगों ने उधार लेकर इस कमेटी में पैसा जमा किया। दिहाड़ी-मजदूरी करने वाली महिलाओं ने भी अपनी मेहनत की कमाई इसमें लगा दी।

20 लाख पहुंचते ही घर पर ताला लगाकर फरार

बताया जा रहा है कि जैसे ही कुल जमा राशि करीब 20 लाख रुपये तक पहुंची, आरोपी महिला अपने घर पर ताला लगाकर रातों-रात गायब हो गई। पीड़ित महिलाओं में से एक ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर यह रकम जमा की थी। अब शादी नजदीक है और उसके पास कोई आर्थिक साधन नहीं बचा। कई परिवार बच्चों की स्कूल फीस तक भरने में असमर्थ हो गए हैं। ठगी की शिकार महिलाओं ने धर्मशाला थाना में सामूहिक शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ितों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी महिला की तलाश कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना कानूनी पंजीकरण, बैंक गारंटी या सरकारी अनुमति के चल रही कमेटियों और चिटफंड योजनाओं में निवेश न करें। ऊंचे रिटर्न के लालच में आने से पहले संस्था की वैधानिकता और विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें।

#ChitFundScam #DharamshalaFraud #DharamshalaNews #FinancialFraud #HimachalNews #himachalpradesh #KangraNews #MahilaMandalFraud #SudherVillage #WomenScamCase
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleएसएमसी आधार पर कार्यरत प्रवक्ताओं के भविष्य पर संकट, सरकार से हस्तक्षेप की अपील
Next Article Himachal : IGMC शिमला में 3 टेस्ला MRI मशीन शुरू, न्यूरोलॉजी व जटिल जांच अब आसान
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026

Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

June 3, 2026

Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

June 2, 2026

Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

May 28, 2026

Crime: अर्की में पंचायत चुनाव विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

May 26, 2026

Shimla : संजौली में 35 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

May 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 9 2
Users Today : 11
Total Users : 111892
Total views : 223398
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.