Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: किन्नौर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: 2026 में 11 हादसों में 10 मौतें, ब्लैक स्पॉट सुधार के निर्देश

    किन्नौर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में 2026 में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई गई। उपायुक्त ने ब्लैक स्पॉट सुधार, सख्त ट्रैफिक नियमों और राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रिकांगपिओ में आयोजित सड़क सुरक्षा की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी किन्नौर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    जिला सड़क सुरक्षा समिति किन्नौर की मासिक बैठक आज उपायुक्त कार्यालय रिकांग पिओ में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 11 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि वर्ष 2025 में कुल 44 दुर्घटनाओं में 27 लोगों की जान गई थी। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि तक 8 दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई थी।

    उपायुक्त ने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां शीघ्र सुधारात्मक कार्य किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग और परिवहन विभाग को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। राष्ट्रीय उच्च मार्गों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़कों पर गति नियंत्रण, तीखे मोड़, ढलान और अन्य आवश्यक सूचनाओं से जुड़े संकेतक उचित स्थानों पर स्थापित किए जाएं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सचेत किया जा सके।

    बैठक में प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक सूचीबद्ध अस्पतालों में 1.5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ‘स्वर्णिम समय’ के दौरान बिना किसी प्रारंभिक भुगतान के तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे गंभीर घायलों की जान बचाई जा सके।

    इसके अतिरिक्त सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर की स्थापना, सड़क मरम्मत और रखरखाव तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतने और नियमित जांच अभियान  चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक करने का निर्णय भी लिया गया।

    बैठक में कार्यकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह घनश्याम दास, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, पुलिस उप अधीक्षक राजकुमार, अधिशाषी अभियंता एल. के. जरयाल, क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता, प्रधानाचार्य डाइट कुलदीप नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AccidentReport #BlackSpot #BreakingNews #HimachalNews #himachalpradesh #kinnaur #RoadSafety #RoadSafetyAwareness #TrafficRules
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: नर्सिंग संस्थान में अव्यवस्थाओं पर भड़की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावितों का उग्र प्रदर्शन, काम ठप; मुआवजे और रोजगार को लेकर फिर उठी आवाज
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से होगा आयोजन

    October 3, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 3
    Users Today : 64
    Total Users : 125983
    Total views : 246889
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.