Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावितों का उग्र प्रदर्शन, काम ठप; मुआवजे और रोजगार को लेकर फिर उठी आवाज

लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर कार्य बंद कराया। मुआवजा, रोजगार और सर्वे से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन व एसजेवीएन के साथ बैठक में आंशिक सहमति बनी।
ATUL RAJBy ATUL RAJApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
निर्माणाधीन लुहरी परियोजना स्थल नीरथ में ग्रामीणों को संबोधित करते माकपा नेता राकेश सिंघा

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर आज परियोजना प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप परियोजना का कार्य भी बंद करवा दिया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंहा, डॉ. ओंकार शाद, प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, अध्यक्षा कृष्णा राणा, कपिल ठाकुर और प्रेम चौहान ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) पर किसानों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं कई बार निगम के समक्ष उठाई गईं और लिखित समझौते भी हुए, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया, जिससे प्रभावितों में रोष बढ़ता जा रहा है।

नेताओं ने बताया कि वर्ष 2021 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के दौरान धूल और ब्लास्टिंग से फसलों और मकानों को भारी नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई अब तक अधूरी है। फसल नुकसान का मुआवजा केवल कुछ पंचायतों—देलठ, नीरथ और देहरा के गांव आनस—में ही वर्ष 2021-22 के लिए दिया गया है, जबकि शमाथला, भूटी, फाटी देहरा, बायल और गड़ैच में सर्वे के बावजूद भुगतान लंबित है। इसी तरह, ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों का मुआवजा भी केवल कुछ पंचायतों तक सीमित रहा है, जबकि निथर, भूटी, कारंगला और बढ़ाच में सर्वे के बाद भी भुगतान नहीं हुआ।

इसके अलावा, जिन परिवारों ने परियोजना के लिए भूमि दी, उन्हें रोजगार के बदले मिलने वाली एकमुश्त राशि भी अब तक 120 परिवारों को नहीं मिली है। बरकेली क्षेत्र के 33 परिवारों को भी फसल मुआवजा नहीं मिला है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि परियोजना के शुरू होने से ही प्रभावितों के साथ छल किया गया है और जो भी उपलब्धियां मिली हैं, वह किसानों की एकजुटता का परिणाम हैं।

प्रदर्शन के दौरान किसान सभा, प्रशासन और एसजेवीएन के बीच बैठक भी हुई, जिसमें एसडीएम रामपुर और निरमंड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कुछ मुद्दों पर सहमति बनी, जिनमें बरकेली के छूटे परिवारों को धूल मुआवजा देना और एकमुश्त राशि का मुद्दा जून माह की आर एंड आर बैठक में उठाना शामिल है। किसान सभा ने अन्य मांगों में सर्वे के बाद लंबित मुआवजा तुरंत देने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और शेष क्षेत्रों में सर्वे पूरा करने की मांग दोहराई। एसजेवीएन ने इन मुद्दों के शीघ्र समाधान और मुआवजे के वितरण का आश्वासन दिया है।

इस प्रदर्शन में रणजीत ठाकुर, काकू कश्यप, अशोक, निहाल चंद, हरदयाल, गंगा राम, देवेंद्र, महेंद्र, सरोजना, कृष्ण, ऋषि, जोगिंदर, वीरेंद्र, सुंदर, रेखा, ममता, कला देवी, रीचा, नकी, बविता, कमलेश, सविता, सुनीता और रंजना सहित कई किसान शामिल रहे।

#CompensationIssue #EmploymentDemand #FarmersProtest #FarmersRights #HimachalKisanSabha #himachalpradesh #HydroProject #LuhriHydroProject #RampurBushahr #SJVN
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKinnaur: किन्नौर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: 2026 में 11 हादसों में 10 मौतें, ब्लैक स्पॉट सुधार के निर्देश
Next Article शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.