Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • HPU B.Com 3rd Year Result 2026: 97% छात्र पास, हमीरपुर की खुशबू शर्मा ने किया टॉप
    • HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं
    • दैनिक राशिफल 03 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा
    • Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल ईको वॉरियर्स का 75 हजार पौधरोपण अभियान शुरू
    • Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह
    • Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई
    • Shimla News: सील्ड रोड परमिट फीस बढ़ाने पर भड़के वकील, सचिवालय के बाहर धरना, सर्कुलर रोड जाम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: विकेश चौहान गिन्नी को हिमकॉन की कमान, रामपुर में खुशी का माहौल, विकास से जगी नई उम्मीदें

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 9, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter) Google News
    हिमकान के नवनियुक्त अध्यक्ष विकेश चौहान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    विकेश चौहान गिन्नी ने हिमाचल कंसल्टेंसी ऑर्गेनाइजेशन लिमिटेड (हिमकॉन) के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। उनके प्रबंध निदेशक बनने से रामपुर सहित पूरे क्षेत्र व कांग्रेस में खुशी की लहर है। पदभार ग्रहण के अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने गिन्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    इस अवसर पर विकेश चौहान गिन्नी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं एक आम कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं, इसलिए वे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भावनाओं और संघर्ष को भली-भांति समझते हैं। यही कारण है कि पार्टी को मजबूती देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को आज जिम्मेदारियां मिल रही हैं।

    गिन्नी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि हिमकॉन हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है। इनमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, युवाओं की रोजगार योग्यता बढ़ाना और उन्हें उद्यमिता की ओर प्रेरित करना प्रमुख है।

    उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल कंसल्टेंसी ऑर्गेनाइजेशन लिमिटेड (हिमकॉन) वर्ष 1977 से स्वयं सहायता समूहों, बेरोजगार युवाओं और उद्यमियों को परामर्श सेवाएं और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। विकास एवं औद्योगिक परामर्श के क्षेत्र में हिमकॉन को लगभग 49 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

    गिन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अब हिमकॉन हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण विकास खंड में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेगा। ये प्रशिक्षण बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को ऐसे कौशल प्रदान करेंगे, जिससे वे स्वरोजगार या वेतनभोगी रोजगार प्राप्त कर सकें।

    उनके इस पदभार संभालने से क्षेत्र के लोगों में विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि विकेश चौहान गिन्नी के नेतृत्व में हिमकॉन प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसरों का सृजन करेगा।

    #DigitalClassroom #WomenEmpowerment #HimachalCongress #himachalpradesh #Himcon #RamPurNews #SkillDevelopment #SukhvinderSinghSukhu #YouthEmployment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    HPU B.Com 3rd Year Result 2026: 97% छात्र पास, हमीरपुर की खुशबू शर्मा ने किया टॉप

    June 3, 2026

    HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं

    June 3, 2026

    दैनिक राशिफल 03 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    June 3, 2026

    Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

    June 2, 2026

    Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल ईको वॉरियर्स का 75 हजार पौधरोपण अभियान शुरू

    June 2, 2026

    Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

    June 2, 2026

    Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई

    June 2, 2026

    Shimla News: सील्ड रोड परमिट फीस बढ़ाने पर भड़के वकील, सचिवालय के बाहर धरना, सर्कुलर रोड जाम

    June 2, 2026

    Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा

    Our Visitor

    1 1 0 2 6 4
    Users Today : 4
    Total Users : 110264
    Total views : 219783
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.