Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, 2025-26 में 7506 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7506.617 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया। मार्च 2026 में 150 बिलियन यूनिट का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार किया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन की 1500 मेगावाट क्षमता वाली नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7506.617 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह परियोजना के इतिहास का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन है। इस उपलब्धि के साथ ही परियोजना ने मार्च 2026 में 150 बिलियन यूनिट (बीयू) संचयी बिजली उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया, जो स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में इसकी दीर्घकालिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

    मई 2004 में शुरू होने के बाद से एनजेएचपीएस लगातार उच्च परिचालन विश्वसनीयता बनाए हुए है और उत्तरी ग्रिड की रीढ़ के रूप में कार्य करते हुए चरम मांग के समय भी स्थिर एवं हरित ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।

    एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे तकनीकी दक्षता, अनुशासित कार्य संस्कृति और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने बताया कि परियोजना का अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन 2011-12 में 7610.257 मिलियन यूनिट रहा है। निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों को देते हुए कहा कि परियोजना ने रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। वहीं निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने इसे देश के ऊर्जा क्षेत्र में परियोजना के असाधारण योगदान का प्रमाण बताया।

    इस अवसर पर कॉर्पोरेट मुख्यालय से कार्यकारी निदेशक रवि राजन भी उपस्थित रहे। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने इस उपलब्धि के लिए एसजेवीएन प्रबंधन, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा शिमला व किन्नौर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे मजबूत टीमवर्क और सभी हितधारकों के सहयोग का परिणाम बताया।

    #CleanEnergy #Electricity #EnergyNews #himachalpradesh #HydelProject #HydroPower #IndiaPower #kinnaur #NathpaJhakri #PowerGeneration #RenewableEnergy #Shimla #SJVN
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: कुल्लू में बाढ़ रोकथाम के लिए नदी ड्रेजिंग पर फोकस, जिला स्तरीय समिति गठित
    Next Article दैनिक राशिफल 02 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल के लिए केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की

    September 9, 2025

    Himachal : होटल, प्राइवेट अस्पताल और मॉल की बिजली हुई महंगी, ₹1 प्रति यूनिट नया सेस लागू

    May 16, 2026

    Himachal : डलहौजी में निजी होटल में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

    August 8, 2025

    Himachal Pradesh University के ऐतिहासिक पिंक पेटल में छात्र मांगों को लेकर SFI का धरना प्रदर्शन

    February 24, 2026

    Rampur Bushahr : 9 ग्राम चिट्टा बरामद, कुमारसैन पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेने पर रोक की तैयारी; क्यूआर स्कैन से होगा सत्यापन

    December 8, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 9
    Users Today : 1
    Total Users : 128969
    Total views : 251873
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.