Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राष्ट्रीय

    आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेने पर रोक की तैयारी; क्यूआर स्कैन से होगा सत्यापन

    UIDAI जल्द लागू करेगा नया नियम: आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेने पर रोक, अब QR स्कैन और डिजिटल सत्यापन के माध्यम से पहचान होगी। पढ़ें खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 8, 20251 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    नई दिल्ली। होटलों, कार्यक्रम आयोजकों, हॉस्टलों, ट्रेवल एजेंसियों और अन्य ऐसी संस्थाओं को ग्राहकों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेने और उन्हें दस्तावेज के रूप में जमा करने की अनुमति नहीं होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ऐसी प्रथाओं को आधार अधिनियम का उल्लंघन बताया है। प्राधिकरण एक नियम लागू करने जा रहा है, जिसके बाद ऐसी संस्थाओं को आधार आधारित सत्यापन के लिए पंजीकरण कराना होगा और वे डिजिटल माध्यम से बिना फोटोकॉपी लिए पहचान की पुष्टि कर सकेंगी।

    यूआईडीएआई के मुताबिक, नया नियम मंजूर कर लिया गया है और इसे जल्द अधिसूचित किया जाएगा। नए सिस्टम के तहत संस्थाओं को एक सुरक्षित तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी जिसके माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन या आने वाले आधार एप के माध्यम से सत्यापन किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया पेपरलेस होगी और ग्राहकों की निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी। इस बदलाव का उद्देश्य कागज आधारित सत्यापन को रोकना और आधार डेटा के दुरुपयोग की आशंका को समाप्त करना है।

    एपीआई एक्सेस और नया आधार एप

    यूआईडीएआई ऑफलाइन सत्यापन की पूरी व्यवस्था को उन्नत बनाने पर काम कर रहा है। इसके लिए संस्थाओं को एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) एक्सेस दी जाएगी, जिससे वे आधार सत्यापन को सीधे अपने सिस्टम से जोड़ सकेंगी। साथ ही एक नया आधार एप बीटा परीक्षण में है, जो ‘एप टू एप’ सत्यापन सक्षम करेगा। इसकी खासियत यह है कि हर सत्यापन के लिए केंद्रीय आधार डेटाबेस सर्वर से कनेक्ट नहीं करना पड़ेगा।

    हवाई अड्‌डों और आयु आधारित सेवाओं में भी उपयोग

    यह नया ऐप हवाई अड्‌डों, कार्यक्रम स्थलों, मेडिकल दुकानों और उन कारोबारी स्थानों में भी उपयोगी होगा जहां आयु आधारित उत्पाद बेचे जाते हैं। इससे पहचान और उम्र का सत्यापन तुरंत और गोपनीयता के साथ किया जा सकेगा। कागज की आवश्यकता समाप्त होगी और आधार जानकारी लीक होने की संभावना भी खत्म होगी।

    डेटा संरक्षण कानून के अनुरूप

    नया आधार एप डिजिटल निजी डेटा संरक्षण कानून के अनुरूप सत्यापन प्रक्रिया को सुरक्षित बनाएगा। यह 18 महीनों में पूरी तरह लागू होने की उम्मीद है। एप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपना पता अपडेट कर सकेंगे और अपने उन परिवार सदस्यों को भी जोड़ सकेंगे जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है। यह कदम आधार सत्यापन को तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा परिवर्तन साबित होगा। यह न केवल उपभोक्ताओं की गोपनीयता की रक्षा करेगा बल्कि कागज आधारित दुरुपयोग की आशंका भी समाप्त करेगा।

    #AadhaarUpdate #AadhaarVerification #ARBtimes #DigitalAadhaar #DigitalIndia #PaperlessVerification #TechNewsHindi #UIDAI
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल में आज हिमपात और बूंदाबांदी के आसार, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट
    Next Article Himachal : मणिकर्ण घाटी के डढेई गांव में आग से दो मकान और देवता का भंडार जला
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    New Delhi: परेश राणपरा ने एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला

    July 30, 2026

    Chandigarh : पीयू में PhD स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत, छात्रों ने वीसी दफ्तर पर धावा बोला; जानें पूरा मामला

    July 29, 2026

    Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

    July 15, 2026

    Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

    July 12, 2026

    Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

    July 12, 2026

    NHPC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एनएचपीसी के 300 मेगावाट कर्णीसर सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया

    July 5, 2026

    Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परिचर्चा

    July 2, 2026

    Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम

    June 29, 2026

    चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

    June 14, 2026

    Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

    June 13, 2026

    Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

    June 12, 2026

    LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

    June 7, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.