Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 27
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur Kailash: अगले आदेशों तक स्थगित हुई किन्नौर कैलाश यात्रा-2026, मार्ग पर ग्लेशियर और भारी चट्टानों से बढ़ा खतरा

    किन्नौर कैलाश यात्रा-2026 को प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। रेकी रिपोर्ट में ग्लेशियर, भारी चट्टानों, भूस्खलन और मार्ग पर गंभीर खतरे का खुलासा हुआ है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 28, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    किन्नौर कैलाश यात्रा-2026 को सुरक्षा कारणों से अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मार्ग सुरक्षित घोषित होने तक यात्रा करने का प्रयास न करें। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 12 जून 2026 को राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में श्रद्धालुओं की आस्था और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

    निर्णय के अनुरूप प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी वन विभाग और जिला प्रशासन की देखरेख में एक विशेष रेकी (Reconnaissance) टीम का गठन किया गया। टीम को 21 जून 2026 को यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण और सुरक्षा मूल्यांकन करने के लिए भेजा गया। रेकी टीम की रिपोर्ट में यात्रा मार्ग पर कई गंभीर प्राकृतिक खतरे सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मिलिंग खट्टा से शिवलिंग तक के मार्ग पर बड़े ग्लेशियर मौजूद हैं, जिनके ऊपर और भीतर विशाल चट्टानें अस्थिर स्थिति में टिकी हुई हैं। तापमान बढ़ने के कारण बर्फ पिघल रही है, जिससे ये चट्टानें कभी भी नीचे खिसक सकती हैं।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गुफा से सोरंग तक का मार्ग कई स्थानों पर विशाल चट्टानों के गिरने से अवरुद्ध हो गया है। ये चट्टानें एक-दूसरे के सहारे अस्थिर अवस्था में फंसी हुई हैं, जिसके कारण इन्हें तत्काल हटाना संभव नहीं है। मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए पर्याप्त समय, विशेष मशीनरी और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होगी।

    इसके अलावा मिलिंग खट्टा से पवित्र गुफा तक का मार्ग, जिस पर श्रद्धालु सामान्यतः रात्रि के समय यात्रा करते हैं, वर्तमान परिस्थितियों में अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गया है। प्रशासन के अनुसार इस क्षेत्र में चट्टानें गिरने, भूस्खलन और मलबा आने की आशंका लगातार बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं के जीवन और संपत्ति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

    इसे भी पढ़े………

    Himachal : श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला: कुल्लू प्रशासन ने आगामी आदेश तक स्थगित की श्रीखंड महादेव यात्रा

    इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं, बचाव एवं राहत दलों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किन्नौर कैलाश यात्रा-2026 को अगले आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम और मार्ग की स्थिति में सुधार होने तथा विशेषज्ञों द्वारा मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यात्रा शुरू करने पर पुनर्विचार किया जाएगा।

    जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और इच्छुक यात्रियों से आग्रह किया है कि अपनी सुरक्षा के हित में अगले आदेशों तक वर्तमान मार्ग से यात्रा करने का प्रयास न करें।

    #DistrictAdministration #HimachalNews #himachalpradesh #JagatSinghNegi #kinnaur #KinnaurKailash #KinnaurKailashYatra2026 #Pilgrimage #TravelAlert
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, आत्मीय व्यवहार ने जीता सभी का दिल
    Next Article Mandi: कोटली क्षेत्र को 12 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, ब्यास पर नए पुल का लोकार्पण
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 8 4
    Users Today : 59
    Total Users : 124484
    Total views : 244589
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.