Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने 1 और 2 नवंबर को ऐतिहासिक रिज मैदान और पदमदेव परिसर में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रम को उच्च स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में पहले ही बैठक आयोजित की गई है, जिसमें समारोह को भव्य रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि समारोह में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राज्य खाद्य आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा किए गए नियमित निरीक्षण के दौरान धार चांदना सर्कल के अंतर्गत आने वाले दस आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए गए। आयोग की टीम ने जब इन केंद्रों का दौरा किया, तो संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाकर केंद्र खोले गए और विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बच्चों को परोसे जाने वाले चावल में घुन और कीड़े लगे हुए थे। इस गंभीर लापरवाही पर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दूषित खाद्य सामग्री के वितरण पर रोक लगाने के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नंदपुर पंचायत के अंतर्गत मलोग-पानसरी-बदियार सड़क 7.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी, जिसके वित्तपोषण हेतु प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। शिक्षा मंत्री आज नंदपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने 33 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन और 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन भवनों से पंचायत स्तर पर जनकल्याण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिला स्तरीय कल्याण समिति की बैठक बचत भवन शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य 7वां वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नन्द लाल ने की। बैठक में बताया गया कि कमजोर वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के संचालन के लिए हर साल बजट आवंटित किया जाता है, जिसे जिला कल्याण समिति द्वारा अनुमोदित किया जाता है।  वित्तीय सहायता बढ़ाने का प्रस्ताव नन्द लाल ने कहा कि अनुवर्ती कार्यक्रम के…

Read More

कुरनूल (आंध्र प्रदेश)। राजस्थान के बाद अब आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। हैदराबाद-बेंगलूरू हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक निजी बस आग का गोला बन गई, जिसमें 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में कई लोग झुलस गए हैं, जबकि कुछ ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, बेंगलूरू से हैदराबाद जा रही इस निजी बस की चिन्नाटेकुर के पास एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बस पूरी तरह…

Read More