Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सनशाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रामपुर की छात्रा अनन्या ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 472 अंक (94.4%) प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने के साथ-साथ राज्य की टॉप 10 मेरिट लिस्ट में भी स्थान हासिल किया है। अनन्या पूरे हिमाचल में 10वें स्थान पर रही हैं, जो न केवल स्कूल बल्कि पूरे रामपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अनन्या की यह सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षकों और स्कूल के सहयोगपूर्ण वातावरण का भी फल है। एक छोटे शहर से निकलकर राज्य स्तर पर नाम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 83.18% विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। साल 2024 में यह आंकड़ा 73.76% था। इस बार परिणाम में लगभग 10 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है। इस वर्ष टॉप-10 में कुल 75 विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जिनमें 61 लड़कियां और 14 लड़के हैं। यह परिणाम लड़कियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। बोर्ड ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। विशेषकर 19 और 20 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आसमान से बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 मई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अन्य जिलों में येलो…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 27 मई से 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षाएं 6 जून तक चलेंगी और सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। इन विशेष परीक्षाओं का आयोजन उन विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है, जो मार्च में खराब मौसम और अन्य कारणों से वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाए थे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो वेटरनरी पॉलीक्लिनिक, रामपुर में पशु रोगी कल्याण समिति (PRKS) की प्रथम बैठक का आयोजन एसडीम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश 7वें वित्तायोग अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निम्न निर्णय लिए गए: 1. ब्लड टेस्ट दरें स्वीकृत की गईं: •कम्पलीट ब्लड काउंट (CBC): •बड़े पशु – ₹100/- •छोटे पशु (कुत्ता/बिल्ली) – ₹150/- •अन्य रक्त परीक्षण (ब्लड ग्लूकोज, बिलिरुबिन, SGOT, SGPT, अल्कलाइन फॉस्फेटेज, टोटल प्रोटीन, क्रिएटिनिन, BUN): •बड़े पशु/भेड़-बकरी – ₹50/- प्रति परीक्षण •कुत्ता/बिल्ली – ₹150/- प्रति परीक्षण •कैल्शियम, पोटैशियम, क्लोराइड:…

Read More