एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से एमटीबी हिमालया साइकिल रेस के 12वें संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एण्ड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा हिमाचल टूरिज्म, हीट्रेक्स टायर्ज और हिमाचल प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रतिष्ठित ‘प्रोलॉग-हेरीटेज राइड’ (रिज-आईआईएएस-रिज), कुफरी-चायल (एक्ससीएम), तथा शिमला-समरहिल-पोटर्ज हिल (एक्ससीओ) मार्गों पर यह रेस 18 मई, 2025 को सम्पन्न होगी। देशभर से 100 से अधिक साइकलिस्ट्स भाग ले रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय चैंपियन और विश्वस्तरीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े की शुरुआत 16 मई को शपथ ग्रहण समारोह के साथ की गई, जिसमें परियोजना परिसर रामपुर एचपीएस बायल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में उप महाप्रबंधक (विद्युत), डॉ. राजीव सिंधु ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने स्वच्छता को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला के उपनगर टुटू को आज एक और बड़ी सौगात मिली जब लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 6.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी तीन मंजिला वाहन पार्किंग का विधिवत शुभारंभ किया। इस आधुनिक पार्किंग में लगभग 80 से 100 वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय लोगों को यातायात एवं पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बताया कि शिमला और…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का आयोजन 16 मई से 31 मई, 2025 तक किया जा रहा है। पखवाड़े की शुरुआत 16 मई, 2025 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी तथा नाथपा डैम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा जी के मार्गदर्शन में, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री राजीव कपूर ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सनशाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, रामपुर ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। इस सफलता में सबसे आगे रहे यशस्वी रांझा, जिन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रामपुर में प्रथम स्थान हासिल किया। अरविंद ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और स्वरित ठाकुर ने 95.14 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने बताया कि यह स्कूल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब सभी 53 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 20 विद्यार्थियों…