Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: राज्य सरकार साहसिक पर्यटन को दे रही नया आयाम: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 16, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से एमटीबी हिमालया साइकिल रेस के 12वें संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एण्ड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा हिमाचल टूरिज्म, हीट्रेक्स टायर्ज और हिमाचल प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया गया।

    प्रतिष्ठित ‘प्रोलॉग-हेरीटेज राइड’ (रिज-आईआईएएस-रिज), कुफरी-चायल (एक्ससीएम), तथा शिमला-समरहिल-पोटर्ज हिल (एक्ससीओ) मार्गों पर यह रेस 18 मई, 2025 को सम्पन्न होगी। देशभर से 100 से अधिक साइकलिस्ट्स भाग ले रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय चैंपियन और विश्वस्तरीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य की समृद्ध परम्परा, विरासत और संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में साइकलिंग का बड़ा महत्त्व है। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि यह एक स्वच्छ, प्रदूषण रहित, मोटर चालक रहित परिवहन का साधन भी है। इसके अलावा यह रोमांच, फिटनेस और खेल गतिविधियों का एक बेहतरीन माध्यम है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार साहसिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है। शिमला सहित प्रदेश भर में साइकलिंग ट्रैक की पहचान की जा रही है। शिमला में 37 करोड़ रुपये की लागत से एक आइस स्केटिंग रिंक भी बन रहा है जो पर्यटन को नया प्रोत्साहन देगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक हिमाचल प्रदेश को पूर्ण रूप से ग्रीन एनर्जी राज्य बनाया जाए। नालागढ़ में एक मेगावाट क्षमता वाला ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिससे हिमाचल इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।

    हिमालयन एंडवेचर स्पोर्ट्स एण्ड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इस आयोजन के शुभारम्भ के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

    इस आयोजन में विधायक हरीश जनारथा, सुदर्शन बबलू, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण व और हि.प्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेदव कंवर सहित  कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

    #एडवेंचरटूरिज्म #एमटीबी_हिमालया2025 #ग्रीनहिमाचल #मुख्यमंत्रीसुखविंद्रसिंहसुक्खू #साइकलिंगफॉरफिटनेस #हिमाचल_पर्यटन #हिमाचलखेलविकास
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: स्वच्छता पखवाड़ा 2025: रामपुर एचपीएस में स्वच्छ भारत अभियान की अनूठी पहल
    Next Article RampurBushahr: पशु रोगी कल्याण समिति की पहली बार हुई बैठक, रेबीज हेल्पलाइन नंबर जारी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026

    Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

    July 2, 2026

    Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 7 3 8
    Users Today : 51
    Total Users : 117738
    Total views : 233662
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.