शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शोघी में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों ने स्कूल को गौरवान्वित किया है। समृद्धि भारद्वाज ने 90.06% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमित ने 89.08% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 87% रहा। प्रधानाचार्य शालिनी तोमर ने जानकारी दी कि हाल ही में घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में केशव गुप्ता ने 95.42% और याचना ने 90% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया था। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही, स्कूल प्रबंधन समिति (SMC)…
Author: ARB Times Desk
रामपुर बुशहर। वन वृत रामपुर में फॉरेस्टर वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन दिनेश कुमार, महासचिव वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर पुनः ललित भारती को सर्वसम्मति से चुना गया। वरिष्ठ उप प्रधान के रूप में राकेश सिंघा, महासचिव जीवेंदर कुमार, प्रेस सचिव विनोज नेगी, कोषाध्यक्ष कपिल देव, संयुक्त सचिव संदीप ठाकुर और प्रेस सह सचिव कुमारी सपना को चुना गया।इसके अतिरिक्त उप प्रधान पद पर राज कपूर, सुमेश व मन मोहन, संयुक्त सचिव के रूप में जितेन्द्र, सरजीत व सिद्धांत का चयन हुआ। मुख्य सलाहकार की सुभाष शर्मा और…
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए 1,000 मेडिकल अफसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 15 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 22 मई कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 3 जून को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को रोल नंबर डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि इन्हें यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे वेबसाइट को नियमित रूप से चेक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सरकार गांव के द्वार” 26 मई को किन्नौर जिले के सांगला में आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे।आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में बैठक हुई। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चांसू, कामरू, सांगला, थैमगारंग, बटसेरी, रकछम और छितकुल पंचायत को कार्यक्रम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर उप-मण्डल के दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान दोपहर बाद वे रामपुर के राज दरबार पहुंचे, जहां स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर हिमाचल पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। विक्रमादित्य सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर…