एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। थाना रामपुर के अंतर्गत दर्ज एक चोरी के मामले में रामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार को दिनांक 13.05.2025 को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अमित कुमार ने अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे जांच करते हुए तीन और आरोपियों को दिनांक 18.05.2025 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं: सोनू, पुत्र स्वर्गीय तारा चन्द, निवासी गांव डोबी, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 24 वर्ष। अतुल कुमार @ सिंघी राम उर्फ M.L.A, पुत्र गंगा दास, निवासी गांव बाड़ा, वार्ड नंबर 2…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर 37 पंचायतों में वर्ष 2024-25 के लिए 15वें वित्त आयोग द्वारा जारी की गई 12.98 करोड़ रुपये की राशि में से अब तक केवल 3.26 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं। जिस कारण 9 करोड़ रुपये पंचायतों के खातों में पड़े रह गए हैं, जिससे ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिसे लेकर आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक नंदलाल ने की। बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी भी उपस्थित रहे। बीडीओ ने जानकारी दी कि यह बैठक पंचायतों में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को स्वीकृति दी गई, जिसके तहत पशुपालन विभाग में 1,000 मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) नियुक्त किए जाएंगे। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन की देखभाल और पशुपालकों को सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। शिक्षा विभाग में पुस्तकालय संचालन को बेहतर बनाने के लिए 100 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (पुस्तकालय) के पदों को भरने को मंजूरी दी गई। साथ ही राजस्व विभाग में 10 वरिष्ठ सहायक और 15…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंडीगढ़। सेक्टर-43 बस स्टैंड के सामने मेन रोड पर एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुआ, जब चालक बेली राम सड़क पार कर रहा थे। बस की टक्कर से वह नीचे गिर गए और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। 50 वर्षीय बेली राम हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रौपा गांव का रहने वाला थे। वह सुंदरनगर डिपो की दिल्ली-मंडी रूट बस चला रहा थे। घटना के समय वह बस को सेक्टर-43 बस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । चौपाल विधानसभा क्षेत्र की ननहार पंचायत में 30 मई को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया और चेताया कि अनुपस्थिति पर…