Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय व एसजेवीएन निगम कार्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत रामपुर एचपीएस, बॉयल द्वारा 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई को कार्यालय परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने भाग लिया तथा श्रमदान करते हुए परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। परियोजना प्रमुख ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत सभी कार्यक्रम एसजेवीएन के उच्च…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून को किन्नौर के शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे सद्भावना साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीमा पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से शिपकी-ला, लेप्चा, गिउ और रानी कंडा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटकों की अनुमति के लिए आग्रह किया था, जिसे स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन क्षेत्रों में प्रवेश के लिए पर्यटकों को आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा मुख्यमंत्री ने बैठक में  सीमावर्ती क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। मिनी सचिवालय रामपुर में उप-मण्डलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि उप-मण्डलीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही उपमंडल स्तर पर त्वरित बचाव दल का भी गठन होगा। सभी विभागों को मानसून से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उपमंडल व उपमंडल पुलिस कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया जाएगा और टोल फ्री नंबर 1077 का व्यापक प्रचार किया जाएगा ताकि आपदा के समय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने एवं विलय करने के फैसले को शिक्षा विरोधी करार दिया है। प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने तीखा बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का यह निर्णय ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित करने वाला है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने वर्ष 2023 में 286 स्कूल, 2024 में 99 स्कूल और अब 2025 में 70 और स्कूल बंद करने का प्रस्ताव लाया है। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि प्रदेश के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। संयुक्त किसान मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। मंच ने राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तुर्की से सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा। मंच के संयोजक हरीश चौहान ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि भारत वर्तमान में लगभग 44 देशों से सेब आयात करता है, जिसमें तुर्की भारत को प्रतिवर्ष लगभग 1.29 लाख मीट्रिक टन सेब निर्यात करता है। उन्होंने कहा कि तुर्की भारत को सेब निर्यात से लगभग 800 से 1,000 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ अर्जित करता है। हिमाचल प्रदेश…

Read More