एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तुर्की से सेब के आयात पर मौजूदा 50% आयात शुल्क को बढ़ाकर 100% करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी मांग की है कि आयातित सेब पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाए जाएं ताकि देश के सेब उत्पादकों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि हिमाचल प्रदेश को देश के सेब राज्य के रूप में जाना जाता है, और यहां के सेब अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए विश्वप्रसिद्ध हैं। राज्य में सेब उत्पादन से 4500 करोड़ रुपये की…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी सराहन मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और मंडलाध्यक्ष महेन्द्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय सेनाओं द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पाकिस्तान पर की गई कड़ी जवाबी कार्रवाई की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने तथा भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करने के उद्देश्य से किया गया। इस आयोजन के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ माँ भारती के वीर जवानों को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। मुंबई में आयोजित नेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल, झाकड़ी के कक्षा 9वीं के छात्र अभ्युदय सिंह चन्देल ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता फेडरेशन मार्शल आर्ट्स द्वारा आयोजित की गई थी, जो ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, नीदरलैंड से संबद्ध है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अक्टूबर 2025 में बहरीन में होने वाले युथ एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था। अभ्युदय ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित संजौली मस्जिद विवाद अब सेशन कोर्ट में पहुंच गया है। वक्फ बोर्ड ने नगर निगम आयुक्त की ओर से मस्जिद को पूरी तरह से तोड़ने के आदेश को चुनौती दी है। वक्फ बोर्ड के एस्टेट ऑफिसर कुतुबुद्दीन ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक विजय शर्मा ने केस में कैविएट दायर की है। वक्फ बोर्ड की याचिका पर 23 मई को कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका पर निर्णय लेगा। यह मामला पहले 16 वर्षों तक शिमला नगर निगम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन लिमिटेड के रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा मंगलवार सुबह मिनी मैराथन का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती, और कार्यबल में आपसी सहयोग व सौहार्द को प्रोत्साहित करना था। इस मैराथन में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, प्रशिक्षुओं और आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ की शुरुआत अवेरी स्टोर से हुई और इसका समापन बायल कार्यालय के मुख्य द्वार पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख विकास मारवाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने इस अवसर पर व्यावसायिक जीवन में फिटनेस और टीमवर्क के महत्व को रेखांकित किया। मैराथन…