Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर सरकार की अनदेखी और लापरवाही अब असहनीय होती जा रही है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और बागवानी विश्वविद्यालय नौणी जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में कुलपति के पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। इससे न केवल प्रशासनिक निर्णय प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि अकादमिक गतिविधियाँ भी बाधित हो रही…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई की विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा की अध्यक्षता में परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्याम लाल कौशल को यह ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पीजी परीक्षा पोर्टल पर आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की गई है। एनएसयूआई विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष नविषेक ने बताया कि तकनीकी और वित्तीय समस्याओं के चलते कई छात्र समय पर परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे। इसी कारण फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में एसजेवीएन के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज, 21 मई, 2025 को एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत सताद्री परिसर से हुई, जो एनजेएचपीएस के विभिन्न हिस्सों से होते हुए पुनः सताद्री परिसर में समाप्त हुई। प्रतियोगिता को आयु वर्ग के अनुसार चार श्रेणियों में विभाजित किया गया। जिसमें पहली श्रेणी: 35 वर्ष से कम आयु, दूसरी श्रेणी: 35 से 45 वर्ष, तीसरी श्रेणी: 45 से 55 वर्ष और चौथी श्रेणी: 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) का एक शिष्टमंडल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा केंद्र के नए निदेशक प्रो. कुलदीप अत्री से भेंट करने पहुँचा। इस अवसर पर निदेशक को उनके नए पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ, पहाड़ी टोपी तथा मफलर भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर दूरवर्ती शिक्षा केंद्र के सभी प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। हपुटवा ने अपने संबोधन में कहा कि यह केंद्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का सबसे मजबूत और प्रतिष्ठित केंद्र है, जिसका नाम पूरे भारतवर्ष में सम्मान से लिया जाता है। यह विश्वविद्यालय का अभिन्न हिस्सा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं निगम कार्यालय सीएच क्यु शिमला के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. आशुतोष बहुगुणा के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में पौधारोपण किया। परियोजना प्रमुख ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षों की घटती संख्या इन समस्याओं का एक प्रमुख कारण है। जंगलों की कटाई से सूखा और जंगली जानवरों का रिहायशी क्षेत्रों की ओर पलायन…

Read More