एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल। प्रदेश मंत्री रोहित ठाकुर ने आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जुब्बल में आयोजित 13वीं जिला स्तरीय आईटीआई (महिला) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी अहम स्थान है, जिससे न केवल छात्रों का शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है, बल्कि वे प्रदेश की विविध संस्कृतियों से भी रूबरू होते हैं। महिला सशक्तीकरण को दी प्राथमिकता शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उन्हें आत्मनिर्भर और…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला कुल्लू के निरमंड विकास खंड में ब्रौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतलुज नदी से एक लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह व्यक्ति रामपुर विकासखंड के ननखड़ी क्षेत्र से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ब्रौ थाना प्रभारी एएसआई रमेश चंद ने बताया कि बुधवार को उन्हें सतलुज नदी में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरमंड में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से इस्तीफे की मांग की है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस के “संविधान बचाओ अभियान” की बैठक में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस पार्टी को घेरा और उसे “कांग्रेस बचाओ अभियान” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की आंतरिक कलह अब जनता के सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि न केवल प्रदेश की जनता बल्कि कांग्रेस सरकार के मंत्री भी मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। शर्मा ने दावा किया कि बैठक के दौरान प्रतिभा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत निरसू के पास एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विजय तमांग, निवासी दत्तनगर, अपने ढाबे के लिए सामान लेने जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि प्रेम बहादुर नामक व्यक्ति एनएच-5 पर निरसू की ओर जा रहा था। उसी समय एक सफेद रंग की कार (नं. HP25C-9998) तेज रफ्तार में आई और प्रेम बहादुर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रेम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के खिलाफ मामला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में स्नातक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वनीता सकलानी ने इस प्रक्रिया पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसे संभावित “गड़बड़झाला” बताया है। डॉ. सकलानी का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि विश्वविद्यालय ने कुछ खास लोगों को अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन माध्यम से भेजी हैं। ये लोग निर्धारित मापदंडों के बिना मूल्यांकन कर रहे हैं या करवा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इसमें भाई-भतीजावाद, पारदर्शिता की कमी…