Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। निरमंड विकास खंड नित्थर में हिमाचल किसान सभा की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नित्थर, देहरा, दुराह और गड़ेच पंचायतों के गांव स्तर की कमेटियों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में लुहरी प्रोजेक्ट से प्रभावित पंचायतों की समस्याओं के साथ-साथ नित्थर उपतहसील में नायब तहसीलदार का पद पिछले नौ महीने से खाली रहने, निथर हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी और पानी की गंभीर समस्या पर भी चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष देवकी नंद और उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने कहा कि इन सभी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन ने आम जन से 10 मई तक सुझाव आमंत्रित किए है। यह सुझाव लिखित रूप में उपायुक्त शिमला के कार्यालय में अथवा ईमेल admlo-sml-hp@nic-in के माध्यम दे सकते है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शिमला की अध्यक्षता में विशेष समिति आम जन के सुझावों पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शिमला शहर पर दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शहर में प्रवेश करने के लिए मुख्यता 4 मुख्यद्वार है, जिनमें शिमला- मंडी रोड जो कि टूटू…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) सूची में चयन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 17 मई कर दी है। यह फैसला उन लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जो पूर्व निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर सके थे। ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने बताया कि बीपीएल सूची में शामिल होने के इच्छुक पात्र व्यक्ति अब 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने 21 मार्च 2025 की अधिसूचना में संशोधन कर यह बदलाव किया है। बीपीएल चयन प्रक्रिया के तहत एसडीएम…

Read More

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल आरोपपत्र के आधार पर भेजा गया है। अदालत ने कहा कि चार्जशीट पर संज्ञान लेने से पहले आरोपियों को सुनने का अधिकार छीना नहीं जा सकता। अब मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी। इससे पहले कोर्ट ने 25 अप्रैल को ईडी की चार्जशीट पर नोटिस जारी करने से इंकार कर दिया था और एजेंसी से और अधिक प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने और कानूनी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। हरोली के मल्लूवाल गांव में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अशोक कुमार निवासी छेत्रां, तहसील हरोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजीव कुमार और उसकी पत्नी बीना देवी ने 29 अप्रैल 2023 को मल्लूवाल गांव में अपनी भूमि बेचने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि भूमि बैंक के पास बंधक है और वे उसपर लिया गया लोन चुकता नहीं कर पा रहे हैं। बैंक…

Read More