Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में बनी पांच मंजिला मस्जिद को अब पूरी तरह अवैध करार दिया गया है। नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने शनिवार को अंतिम फैसला सुनाते हुए मस्जिद की निचली दो मंजिलों को भी गिराने का आदेश जारी किया। इससे पहले 5 अक्तूबर 2024 को मस्जिद की ऊपर की तीन मंजिलों को अवैध घोषित किया गया था, जिनमें से दो को मस्जिद कमेटी ने पहले ही कोर्ट के आदेश पर गिरा दिया है। शनिवार को हुई सुनवाई में वक्फ बोर्ड मस्जिद की निचली दो मंजिलों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जैसे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, महासचिव डॉ. रणजीत वर्मा और उपाध्यक्ष आमला कश्यप ने डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में कुलपति पद को लेकर उत्पन्न स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में युकां नेताओं ने कहा कि कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल का कार्यकाल 8 मई को समाप्त हो रहा है, परंतु नए कुलपति की नियुक्ति के लिए अभी तक कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। साथ ही, यह आशंका जताई गई कि डॉ. चंदेल को विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों की अवहेलना कर पद पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 27 मई को प्रदेश के 15 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के दो सरकारी और 51 निजी बीएड संस्थानों में कुल 5900 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचपीयू ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इसे पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल nadmissions.hpushimla.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने औट, बालीचौकी तहसीलों एवं थाची उप तहसील का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली और राजस्व मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मार्च तक लंबित सभी मामलों का निपटारा एक माह के भीतर सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों के निपटारे को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने कहा कि देश में 94 साल बाद हो रही जातिगत जनगणना स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि यह सर्वे राहुल गांधी के उस वादे का हिस्सा है, जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया था। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जातिगत सर्वे करवा कर ओबीसी आरक्षण में वृद्धि की गई है। राही ने कहा कि जैसे इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, वैसा ही साहस राहुल गांधी में दिखता है। उन्होंने…

Read More