Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  धर्मशाला। आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह मुकाबला रात को खेला गया, जिसमें लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पंजाब की ओर से ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 91 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने शानदार छह चौके और सात छक्के लगाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कप्तान श्रेयस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। बिजली बोर्ड कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों की जॉइंट एक्शन कमेटी की ओर से 6 मई को रामपुर में जिला स्तरीय बिजली पंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें रामपुर समेत किन्नौर जिले के बिजली बोर्ड कर्मचारी और पेंशनर्स भाग लेंगे। यह राज्य में इस तरह की पांचवीं पंचायत होगी, जिसमें बोर्ड के निजीकरण और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कमेटी के संयोजक लोकेश ठाकुर और सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों की ओर से आयोजित की जा रही इन पंचायतों का मुख्य उद्देश्य बिजली बोर्ड में…

Read More

रामपुर बुशहर (ब्यूरो) । फॉरेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन वन वृत्त रामपुर की बैठक अध्यक्ष ललित भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें वन मंडल रामपुर की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। सर्वसम्मति से नीरज वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में महासचिव विकल घेदटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमेश नेगी, उपाध्यक्ष प्रकाश और विजय राम, कोषाध्यक्ष मुनी लाल लैनतरा, सह सचिव अनीता, प्रेस सचिव विकास रोच, सचिव राजेश्वर और अम्बिका और मुख्य सलाहकार के रूप में तारा चंद, राज कपूर और लीला का चयन किया गया। इस अवसर पर वन वृत्त रामपुर कार्यकारिणी के महासचिव जिवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, वन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का रोमांच रविवार से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन के यहां पहले मैच में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का समय शाम 7:30 बजे निर्धारित है, जबकि टॉस का समय 7:00 बजे होगा। यह मैच आईपीएल के 54वें मैच के रूप में खेला जाएगा। स्टेडियम में 22, 000 दर्शकों के बैठने की सुविधा धर्मशाला स्टेडियम में इस बार कुल तीन आईपीएल मैच खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स का पहला मैच रविवार को, दूसरा मैच 8 मई को दिल्ली…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने शनिवार को कुलपति कार्यालय के बाहर रोष रैली निकाली। रैली में विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने मासिक वेतन समय पर न मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। संघ का कहना था कि प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाता है, लेकिन विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को पिछले कुछ समय से समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि विश्वविद्यालय की वेतन फाइल पिछले 10 दिनों तक शिक्षा सचिव के दफ्तर में पड़ी…

Read More