जींद (ब्यूरो) । जहां आज भी दहेज के कारण बेटियों की जान ली जाती है, वहीं हरियाणा के जींद से एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने शादी के मंडप में ही दहेज के तौर पर मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए और सिर्फ एक रुपये व नारियल शगुन में लेकर शादी की रस्में पूरी कीं। यह मामला जींद के सफीदों क्षेत्र का है, जहां ज्योतिषी परिवार से ताल्लुक रखने वाले आचार्य पुरुषोत्तम कौशिक के बेटे ज्योतिष कौशिक की शादी सोनीपत जिले के गांव सांदल कलां की तनु से तय हुई थी। रिश्ता तीन महीने पहले तय…
Author: ARB Times Desk
एआारबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्ख की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में राज्य सरकार ने अंशकालिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया। यह कर्मचारी वे होंगे, जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक सात वर्ष की निरंतर सेवाएं पूरी की हैं। इसके अलावा, वन विभाग के वन्य जीव विंग को शिमला से कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थित सीपीडी केएफडब्ल्यू परियोजना कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने मंडी से जिला जेल को नेरचौक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) और गैर-शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में कुलपति कार्यालय के बाहर वेतन न मिलने को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और समस्त कर्मचारियों ने नाराज़गी जताते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वेतन न मिलने का कारण शिक्षा सचिव और उच्च शिक्षा निदेशक की असंवेदनशीलता है। बताया गया कि वेतन संबंधी फाइल 10 दिन तक शिक्षा सचिव के टेबल पर पड़ी रही, लेकिन उस पर हस्ताक्षर नहीं किए गए। देरी का कारण स्पष्ट नहीं किया गया, जिस पर जांच की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला / सोलन/ मंडी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किए। पार्टी की ओर से शिमला के सीटीओ चौक सहित धर्मशाला, सोलन, ऊना, नाहन, कुल्लू, मंडी, चंबा और हमीरपुर में रैलियां निकाली गईं। रैलियों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग उठाई। धर्मशाला में भाजपा ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग की। सोलन में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार की उपस्थिति में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की रचोली पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसएमसी अध्यक्ष ज्योति लाल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरएम) रामपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने स्कूली छात्रों को आ रही आवाजाही की समस्याओं से अवगत करवाते हुए रामपुर से सुंडा के लिए चलने वाली बस को वाया पशाडा चलाने की मांग की। एसएमसी अध्यक्ष ज्योति लाल ने बताया कि मिडल और प्राइमरी स्कूल पशाडा के बंद होने के बाद कई छात्र रचोली और रामपुर के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि बच्चों को स्कूल आने के लिए पशाडा से बस सुविधा मिल रही है,…