Author: ARB Times Desk

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना सेक्टर 27 स्थित मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के पास खड़ी एक कार में हुई। सभी मृतक कार में बेसुध हालत में मिले। एक सदस्य, प्रवीण मित्तल, शुरुआत में जीवित था लेकिन अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। मरने वालों में प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी रीना समेत पिता देशराज, मां विमला और प्रवीण के तीन बच्चे शामिल हैं। यह परिवार हाल ही में देहरादून से पंचकूला आया था और किराए के…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तूफान की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले दिन यानी 28 मई को भी कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में इसी तरह का मौसम रहने की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान की संभावना बनी हुई है, जिससे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को शिमला जिले के जुब्बल उपतहसील स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल गिरिगंगा में जल स्रोत के पुनरुद्धार अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने मंदिर परिसर में चिनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने यहां सफाई के लिए श्रमदान कर वन और जल संरक्षण की पर्यावरणीय पहल को आगे बढ़ाया। राज्यपाल ने गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन विभाग व एस.डी.आर.एफ. के तत्वावधान में स्थानीय महिला मण्डलों के सहयोग से आयोजित सफाई अभियान में श्रमदान कर भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने महिला मण्डलों को पौधे भेंट किए और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर, पीजी कॉलेज सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रधानों, सचिवों और एफआरसी (वन अधिकार समिति) सदस्यों को अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006, नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के बारे में जागरूक किया गया। यह शिविर वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत जागरूकता और क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम उन अन्य परंपरागत वन निवासियों या समुदायों को अधिकार देता है, जो 13 दिसंबर 2005 से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना द्वारा देश की सबसे बड़ी परियोजनाओं में एसजेवीएन का 38वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का समापन एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध सांस्कृतिक टोली टीम सुर मंदिर रामपुर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायक दीपक मेहता, टीआर कश्यप, यश कश्यप, गायिका रमना भारती और विनेश जोशी ने अपनी स्वर लहरियों से समां बांधा। इस भव्य कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष सहित अनेक अधिकारी और…

Read More