Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल का खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला आज एक अहम आईपीएल मुकाबले का गवाह बनेगा, जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस सात बजे होगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं, ऐसे में यह मैच दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की बागडोर अक्षर पटेल के हाथ में है। अब तक दोनों टीमों ने 11-11 मुकाबले खेले हैं। पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर में खंड विकास समिति (बीडीसी) में विवाद सामने आया है। बीडीसी के कई सदस्यों ने अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को बैठक के बाद सदस्यों ने उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपते हुए दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। बैठक में 13 सदस्य मौजूद रहे। इनमें सरोजनी ठाकुर, वीना मरालू, कुभा देवी, संतोष कुमारी, मीरा देवी, चंपा देवी, यशपाल, देशदीप, सुदेश, सुभाष, अजय और चिंतामणि आदि शामिल हैं। रामपुर में अध्यक्ष आशीष कायथ और उपाध्यक्ष…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की आधी रात की एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना प्रस्तावित बंजार दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें आज कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन वायुसेना की कार्रवाई के बाद राज्य में बढ़े सुरक्षा तनाव को देखते हुए उन्होंने सचिवालय में एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में चार वर्षीय बीएड कोर्स इसी सत्र से शुरू होगा। इसके लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) ने विश्वविद्यालय को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी एचपीयू की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए किए गए आवेदन के आधार पर दी गई है। विश्वविद्यालय अब इस सत्र से एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के तहत कोर्स शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। कुलपति ने कहा कि यह कोर्स विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षा में दक्षता प्रदान करेगा और यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित…

Read More

शिमला (एआरबी टाइम्स)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1 जून 2025 से सभी सरकारी कार्यक्रमों और होटलों में 500 मिलीलीटर तक की पॉलीथिन टेरेफ्थैलेट (पीईटी) पानी की बोतलों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। मुख्य सचिव ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकना है। उन्होंने कहा कि पीईटी बोतलों के स्थान पर कांच की बोतलों, जल डिस्पेंसर, कियोस्क और स्टील कंटेनरों का प्रयोग किया जाएगा। यह प्रतिबंध हिमाचल प्रदेश जीव…

Read More