Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
राष्ट्रीय

Chandigarh : PGI चंडीगढ़ की बड़ी सफलता: बिना चीरे निकाला ट्यूमर, 7 फीट 7 इंच के पुलिसकर्मी की जान बची

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 27, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

चंडीगढ़। पीजीआई (PGIMER) चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ ऑपरेशन को सफलता से अंजाम दिया है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 35 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की हाइट हार्मोनल गड़बड़ी के चलते 7 फीट 7 इंच तक पहुंच गई थी, जो मशहूर रेसलर ‘द ग्रेट खली’ से भी 6 इंच अधिक है। डॉक्टरों ने बिना सिर पर चीरा लगाए, नाक के रास्ते से उसका ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया। मरीज को एक्रोमेगली नामक दुर्लभ हार्मोनल विकार था, जो पिट्यूटरी ग्रंथि में कार्यशील ट्यूमर के कारण हुआ। यह ट्यूमर अत्यधिक ग्रोथ हार्मोन उत्पन्न करता है, जिससे शरीर के अंगों में असामान्य वृद्धि होने लगती है। मरीज को जोड़ों में दर्द, आंखों की रोशनी में कमी और रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हो रही थी।

एंडोस्कोपिक ट्रांस नेजल तकनीक से सर्जरी

पीजीआई की न्यूरो सर्जरी टीम ने एडवांस्ड ‘एंडोस्कोपिक ट्रांस नेजल’ तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें सिर में कोई चीरा नहीं लगाया जाता। ट्यूमर को नाक के रास्ते से निकाला गया। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज के हार्मोन स्तर सामान्य होने लगे हैं और वह तेजी से रिकवर कर रहा है। असाधारण लंबाई और वजन के चलते सर्जरी में कई चुनौतियां आईं। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान के अनुसार, ट्यूब डालने और शरीर की पोजिशनिंग में मुश्किलें आईं। ऑपरेशन से एक दिन पहले पूरे सेटअप की ड्रिल की गई ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश छाबड़ा ने बताया कि सर्जरी गामा नाइफ रेडियोसर्जरी से की गई, जो बिना चीरे के ट्यूमर निकालने की अत्याधुनिक तकनीक है। समय रहते इलाज होने पर मरीज पूरी तरह सामान्य जीवन जी सकता है।
PGI के निदेशक डॉ. विवेक लाल ने बताया कि संस्थान अब तक एक्रोमेगली के 100 से अधिक केस सफलतापूर्वक हैंडल कर चुका है। यह टीमवर्क, विशेषज्ञता और तकनीकी नवाचार का प्रतीक है। शुरुआती लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें। चेहरे की सूजन, वजन बढ़ना, या मासिक धर्म में गड़बड़ी होने पर तुरंत जांच कराएं।

#PGIचंडीगढ़ #एक्रोमेगली #गामा_नाइफ #चिकित्सा_क्रांति #ट्यूमरसर्जरी #मेडिकलमिरेकल
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHaryana : कर्ज ने छीना सब कुछ: पंचकूला में देहरादून एक परिवार के 7 लोगों की सामूहिक खुदकुशी
Next Article Rampur Bushahr : नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में भूस्खलन और बाढ़ पर सफल मॉक ड्रिल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

New Delhi: परेश राणपरा ने एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला

July 30, 2026

Chandigarh : पीयू में PhD स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत, छात्रों ने वीसी दफ्तर पर धावा बोला; जानें पूरा मामला

July 29, 2026

Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

July 15, 2026

Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

July 12, 2026

Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

July 12, 2026

NHPC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एनएचपीसी के 300 मेगावाट कर्णीसर सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया

July 5, 2026

Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परिचर्चा

July 2, 2026

Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम

June 29, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

June 13, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

June 7, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 8 9
Users Today : 2
Total Users : 117689
Total views : 233571
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.