एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र कृतम सिंह ने मार्च 2025 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में 94% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कृतम सिंह तहसील रामपुर के 12/20 क्षेत्र के ढिबरी गांव का निवासी है। उसके पिता राजेंद्र सिंह और माता मीना देवी कृषक हैं। अपनी सफलता का श्रेय कृतम ने अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता और समस्त शिक्षकगणों को दिया। कृतम सिंह ने बताया कि उसका सपना एक एचएएस या आईएएस अधिकारी बनकर समाज की…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बागवानी विभाग, विकास खंड रामपुर, जिला शिमला द्वारा “प्राकृतिक खेती कुशल किसान योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य किसानों को रासायन मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल खेती की तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत काशापाट के बागवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने जीवामृत, बीजामृत और घन जीवामृत जैसे प्राकृतिक खेती के घटकों के निर्माण व उपयोग के साथ-साथ उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में प्राकृतिक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उप-मंडल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन को देखते हुए आपदा प्रबंधन के तहत एक विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, रामपुर में कार्यरत होगा, जिसका दूरभाष नंबर 01782-233002 है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम रामपुर, हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष आपदा या किसी भी प्रकार के नुकसान की स्थिति में जनता से सूचना प्राप्त करने और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए गठित किया गया है। नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारियाँ निम्नलिखित अधिकारियों को सौंपी गई हैं: अंकित चौहान, क्लर्क…
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से लंबे समय बाद आखिकार भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। सरकार की ओर से नए सिरे से गठित राज्य चयन आयोग ने सबसे पहले प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 937 पदों को अधिसूचित किया है। इन पदों में आर्ट्स के 425, नॉन-मेडिकल के 343 और मेडिकल के 169 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जहां पूरी प्रक्रिया और दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। यह पूरी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल सरकार ने HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में अफसरशाही में अनुशासनहीनता और आपसी टकराव को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) गृह ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. अतुल वर्मा और शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव गांधी को तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही ओंकार शर्मा से सभी विभागों की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। राज्य सरकार ने डीजी विजिलेंस अशोक तिवारी को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि एसपी सोलन गौरव सिंह को शिमला…