Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बंजार/कुल्लू। कुल्लू जिला के बंजार विकास खंड के देहूरी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंजार क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि बंजार में सीबीएसई बोर्ड आधारित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और 10,000 लीटर क्षमता वाला मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की संपदा को लुटाया है और चुनावी लाभ के लिए ₹5000 करोड़ की रेवड़ियां बांटीं। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार तथा निगम मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार एनजेएचपीएस द्वारा 16 से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नाथपा डैम रिज़र्वायर में नाव की सहायता से जलाशय की सफाई की गई, जिसका उद्देश्य “स्वच्छ नदी” के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। इसके अतिरिक्त, गांव झाकड़ी के वार्ड नंबर 9 में सफाई अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मंडल झाकड़ी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने हेतु प्रेरित करने के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल दुग्ध उत्पादन संघ का अधिवेशन किसान मजदूर भवन, चाटी में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में रामपुर, निरमंड, ननखड़ी, कोटगढ़, आनी, छतरी और करसोग क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। बैठक में दुग्ध उत्पादकों को आ रही समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई तथा 30 जून 2025 को दत्तनगर में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर किसान सभा के राज्य प्रतिनिधि डॉ. ओंकार शाद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दूध उत्पादकों को सरकार की नीतियों के कारण घाटा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना कार्यालय रामपुर ने नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर तीन में सर्कल स्तरीय बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्षद प्रीति कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सीडीपीओ शशि ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले 15 आंगनबाड़ी केंद्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक से दो माह की नवजात बच्चियों को उनकी माताओं के साथ आमंत्रित किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही गर्भवती महिलाओं और नवजात…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन, संबंधित सीटू ने 27 मई की रात आठ बजे से शुरू हुई एक दिन की हड़ताल को पूरी तरह सफल बताया है। श्रम कानूनों के उल्लंघन, न्यूनतम वेतन, एफसी कर्मचारियों की प्रताड़ना और अन्य मांगों को लेकर की गई इस हड़ताल के दौरान प्रदेशभर में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं पूर्णतः ठप रहीं। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में यूनियन द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेतृत्व ने सभी ड्राइवरों और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को हड़ताल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सीटू प्रदेश महासचिव प्रेम…

Read More