एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 का आयोजन 1 से 5 जून तक धूमधाम से किया जा रहा है। इस महोत्सव में पंजाबी, बॉलीवुड और हिमाचली कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त एवं शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने दी। रंगीन रोशनी से सजेगा रिज मैदान उपायुक्त ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और रिज मैदान को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग एक उत्सवपूर्ण माहौल का आनंद उठा सकें। सांस्कृतिक संध्याओं में विविधता और मनोरंजन पांच सांस्कृतिक संध्याओं में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के स्वागत हेतु “फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया, जिसकी समुचित व्यवस्था प्रवक्ता (गणित) दिव्य दत्त शर्मा एवं डी.पी.ई. सुधीर रोहटा के मार्गदर्शन में की गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं के तीनों संकायों—विज्ञान, वाणिज्य एवं कला—के छात्रों द्वारा किया गया, जिन्होंने कक्षा ग्यारहवीं के नवागत छात्रों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर नवागत छात्रों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम शरची गांव में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रात्रि विश्राम किया। वे पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर ठहरे। मुख्यमंत्री के स्वागत में ग्रामवासी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ उमड़े। उन्होंने रास्ते में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को नगलाड़ी-शरची सड़क को चौड़ा व बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क के किनारे ड्रेनेज व्यवस्था और आवश्यकता अनुसार पेवर ब्लॉक्स लगाने के आदेश भी दिए। शरची…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोसरकाघाट (मंडी)। बॉल बैडमिंटन संघ मंडी द्वारा नबाही स्थित बॉल बैडमिंटन ग्राउंड में दूसरी जिला स्तरीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लड़कों की 10 टीमों के 80 एवं लड़कियों की 7 टीमों के 56 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संघ के प्रधान बी.एल. गोयल और महासचिव के.सी. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कुल 15 मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में लड़कों की श्रेणी में भांबला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आज से एसएफआई का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस शिविर के दौरान आने वाले तीन दिनों में राज्य की कांग्रेस सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। शिक्षा का निजीकरण और छात्रों के अधिकारों पर हमलेएसएफआई का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार शिक्षा का निजीकरण कर रही है और छात्रों के अधिकारों पर हमले कर रही है। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता गिरती जा रही है और सरकार सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बजाय निजीकरण को…