Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मपुर(मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के चोलथरा गांव में एनएच निर्माण में अनियमितताओं और लापरवाही के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेन्द्र सिंह, पंचायत प्रधान मेहर चन्द गारला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिहारी लाल और किसान सभा के रणताज़ राणा ने किया। मौके पर एसडीएम स्वाति डोगरा, डीएसपी संजीव गौतम और मौर्थ विभाग के प्रभारी अभियंता तन्मय मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एनएच निर्माण कंपनी द्वारा चोलथरा में बनाए जा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो सुंदरनगर(मंडी)। केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मंडी जिले में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विभिन्न ब्लॉकों – सुंदरनगर, बल्ह, सरकाघाट, धर्मपुर आदि के गांवों में कृषि संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों से जोड़कर सशक्त बनाना है। केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि, बागवानी, जीका, आत्मा विभागों के विशेषज्ञों ने खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को तकनीकी सलाह दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया। यह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरा निरमंड(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश कोली समाज इकाई निरमण्ड खण्ड की बैठक संयोजक श्याम चन्द की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्राम शाड़ीधर, डाकघर कोयल, तहसील निरमण्ड, जिला कुल्लू निवासी चन्दे राम पुत्र शौजू राम द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से एक निजी कंपनी पर अवैध खनन करने और स्थानीय लोगों को धमकाने के गंभीर आरोप लगाए गए। कोली समाज ने आरोप लगाया कि बीपीएन माइनिंग कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से अवैध खनन किया जा रहा है। इस बाबत पहले ही ब्रो थाना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100, तथा उपायुक्त कुल्लू को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कई…

Read More

चंडीगढ़। आरसीबी ने एक जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी ने पंजाब को महज 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की इस जीत के हीरो रहे फिल सॉल्ट, जिन्होंने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 27 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े और टीम को अंत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन द्वारा विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन के द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत तरंडा में स्वच्छता पर विशेष नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तरंडा की पांच महिला मंडलों के साथ-साथ आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कुल 110 महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया और आमजन को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहन…

Read More