एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन द्वारा विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन ने स्वच्छता पखवाड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ज्यूरी में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कौशल्या नेगी, उप महाप्रबंधक (CSR) और डॉ. नेहा, दंत चिकित्सक, परियोजना अस्पताल झाकड़ी ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता (Personal Hygiene) पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मानसिक धर्म (मासिक धर्म) के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, महिलाओं को होने वाली सामान्य बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उप-मण्डल रामपुर में 6 जून को भूकंप पर मेगा मॉक ड्रील अभ्यास की तैयारियों को लेकर उप-मण्डलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, वन, परिवहन, टेलीकॉम, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, राजस्व सहित अन्य आवश्यक विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप-मण्डलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, आगजनी, बादल फटना आदि अचानक आने वाली घटनाएं होती हैं, जो जनजीवन और पर्यावरण को प्रभावित करती हैं। 6 जून को रामपुर क्षेत्र में 8.0 रिक्टर स्केल का भूकंप आने का परिदृश्य तैयार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल जनवादी महिला समिति का 7वां जिला सम्मेलन वाय डब्ल्यू सी ए भवन में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इसमें शिमला, ठियोग, कुसुम्पटी, निरमंड, रामपुर, कोटखाई और रोहड़ू से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे समिति की वरिष्ठ सदस्य कमला जी ने किया। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। सम्मेलन का उद्घाटन जिला प्रभारी संतोष कपूर जी ने किया। उन्होंने महिलाओं की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सम्मेलन को संबोधित किया। जिला सचिव सोनिया शबरवाल ने तीन वर्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। भारत निर्वाचन आयोग में प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला के सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के 25 बूथ स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनावों का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं का समय-समय पर आयोजन आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी जिले में बूथ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो चौपाल(शिमला)। चौपाल, हिमाचल प्रदेश – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत नन्हार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मांगों के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान है और इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में पंजीकृत तीन शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया, वहीं कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 23 से अधिक मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया गया। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि…