Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रैहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान राजा का तालाब क्षेत्र से एक नशा तस्कर को चिट्टे (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ नोखा निवासी राजा का तालाब के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 23.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। यह बरामदगी NDPS एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार पहले…

Read More

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक में प्रत्येक वार्ड में आठ-आठ लाख रुपये के विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही वन अधिकार अधिनियम 2006 को नगर परिषद क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूर्व में वार्ड सभाओं में गठित कमेटियों को एफआरसी (Forest Rights Committee) नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी ने की, जबकि कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नगर के सभी वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।…

Read More

रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर ब्लॉक की दुर्गम पंचायत सरपारा के तहत समेज-सरपारा सड़क के डेढ़ किलोमीटर हिस्से को पक्का करने का काम पिछले डेढ़ साल से अधूरा पड़ा है। सड़क को पक्का करने के लिए विभाग की ओर से कार्य का ठेका दिया गया था, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सरपारा पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शक्ति कुमार नेगी से मिला और जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पंचायत प्रधान मोहनलाल कपाटिया ने बताया कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआई का राज्य अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में छात्रों के मुद्दों और सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन में एसएफआई के अखिल भारतीय सह सचिव सृजन भट्टाचार्य ने उद्घाटन भाषण में केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में सांप्रदायिकता का ज़हर फैला रही है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के ज़रिए शिक्षा का निजीकरण कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सस्ती लेबर तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में स्थायी रोजगार की बजाय आउटसोर्सिंग जैसी अस्थायी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में 700 गृह रक्षा स्वयंसेवकों के पदों को भरने को मंजूरी दी गई, जिससे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। बैठक में 31 मार्च, 2025 तक दो वर्षों तक अनुबंध सेवाएं पूरी कर चुके 203 पंचायत सचिवों (जिला परिषद कैडर) की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया, जिससे पंचायत प्रशासन में स्थायित्व आएगा। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

Read More