एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विकास खण्ड रामपुर के अंतर्गत आने वाले 37 पंचायतों के राजस्व गांवों में वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में वनाधिकार समितियों के प्रधानों व सचिवों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को भी अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी उप-मण्डलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 से 6 जून तक आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सुबह 10 बजे से होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है: 03 जून – पंचायत घर सराहन: ग्राम…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 1 जून की दोपहर लगभग 3:35 बजे हरि कृष्ण धांटा, निवासी गांव बधों, रावलाक्यार अपने घर पर मौजूद थे, तभी नेपाली मजदूर रमेश ने उन्हें सूचना दी कि दीपा, पत्नी जीत बहादुर, जो बगाड़ी क्षेत्र में राम धनी के डेरे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विमल नेगी मौत मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर सीधे जवाब देते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है, न कि राजनीतिक मंच। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने एफआईआर दर्ज की, एसआईटी बनाई और अब सीबीआई जांच चल रही है। अगर विपक्ष या किसी के पास कोई सबूत हैं तो वे सीबीआई को दें, बजाय मीडिया में बयानबाज़ी करने के। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार विमल नेगी के परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,…
शिमला। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की पहली संध्या पार्श्व गायिका निधि रस्तोगी के नाम रही। उन्होंने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उनके साथ-साथ गजल गायक मिथिलेश लखनवी ने भी अपनी गजलों से समां बांधा। पहली संध्या में स्थानीय कलाकार प्रकाश शर्मा, शीतल, मीना बैनर्जी, सीता राम, महेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा और रोहिनी डोगरा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। लोकलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, आईवीवाए इंटरनेशनल स्कूल शिमला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, मारिया मोंटेसरी स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला जिले के घणाहट्टी में रविवार को पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस साल भी कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ ने अखाड़े में जुटकर रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। दंगल की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों की कुश्तियों से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने जोश और हुनर से दर्शकों को प्रभावित किया। महिलाओं की कुश्तियों ने भी खूब तालियां बटोरीं, जिससे यह दंगल आयोजन और भी खास बन गया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रही बड़ी माली, जिसमें शिमला, पंजाब और हरियाणा से नामी पहलवानों ने भाग लिया। सभी…