Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 की शुरुआत पारंपरिक महानाटी के भव्य आयोजन के साथ हुई। इस वर्ष ग्रीष्मोत्सव की थीम “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” रखी गई है। कार्यक्रम में शिमला शहरी और मशोबरा प्रोजेक्ट की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लेकर समरसता और नारी शक्ति का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। महा नाटी में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने विशेष रूप से शिरकत की।अतिरिक्त उपायुक्त वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महा नाटी जैसे आयोजनों का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोमंडी। जिला मंडी के समुद्र तल से 9,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का प्रतीक पराशर झील एवं मंदिर परिसर 13 और 14 जून को इस भी सरानाहुली मेले का गवाह बनेगा। यह जानकारी मंदिर कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर और गूर पुजारी अमर चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां चल रही हैं और श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए अब पराशर तक चारों ओर सड़कों का जाल बिछ चुका है। पराशर पहुंचने के रास्तेश्रद्धालु अब विभिन्न मार्गों से पराशर झील तक पहुंच सकते हैं: मंडी से वाया कटौला-बागी हणोगी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कमांद (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा आईआईटी मंडी के पास बने एक नवनिर्मित पुल पर हुआ, जिसका अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। नियंत्रण खोने से हुआ हादसाजानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब पंजाब नंबर की पिकअप लुधियाना से आईआईटी कमांद जा रही थी। जैसे ही वाहन कटौला पुल पर पहुंचा, चालक ने नियंत्रण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन द्वारा 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का सफल आयोजन किया गया। जिसके समापन  एवं विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सनारसा में तम्बाकू निषेध पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। शिविर में डॉ. प्रणय सूद, चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अस्पताल, झाकड़ी द्वारा नशे से होने वाली विभिन्न बीमारियों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों को इस बुरी आदत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन बॉयल द्वारा विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन के दिशानिर्देशानुसार 16 मई से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। इस पखवाड़े के समापन अवसर पर 31 मई 2025 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुशवा में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सीएसआर की उप महाप्रबंधक श्रीमती कौशल्या देवी नेगी ने स्कूली विद्यार्थियों को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई तथा उन्हें तम्बाकू व अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि इस दिवस…

Read More