एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट), किन्नौर स्थित रामपुर ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार के दोषी पाए गए आरोपी राकेश कुमार (27 वर्ष), पुत्र शोभा राम, निवासी गांव ठारला, डाकघर जाओं, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹3000 के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि यह जघन्य घटना 20 नवंबर 2023 की रात करीब 9 बजे की है, जब पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी राकेश कुमार उसके…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल, खनेरी रामपुर में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी छात्र और शिक्षकगण उपस्थित रहे। उन्होंने तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के इस सराहनीय प्रयास में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य और गतिविधियाँ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में शिक्षित करना था।छात्रों ने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से कैंसर, हृदय रोग और श्वसन समस्याओं जैसी बीमारियों पर प्रकाश डाला। साथ ही, तंबाकू के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुमारसैन(शिमला)। कुमारसैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर बिथल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार चालक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार ने एम्बुलेंस कंट्रोल रूम सोलन (108) को सूचना दी कि बिथल में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि आई-20 कार (नंबर HP27A-2885) बिथल एनएच-05 पर पलटी हुई थी। कार के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में कहा कि आज उन वीर सैनिकों के बलिदान को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया हालांकि, केंद्र सरकार ने तीनों सशस्त्र बलों को विश्वास में लिए बिना युद्ध विराम की घोषणा कर दी। यह घोषणा किसी तीसरे देश से सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई। यह घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व के विपरीत है,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। वर्ष 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस, वीरता तथा बलिदान प्रदर्शित करने के लिए वीरता सम्मान से अलंकृत वीर सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों के सम्मान में आज यहां ‘जय हिंद सभा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सूबेदार मेजर पवन के पिता गरज सिंह तथा पुत्र अभिषेक को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। उन्होंने कीर्ति चक्र विजेता शहीद नायक दिलबर ख़ान की धर्मपत्नी जमीला को 15 लाख रुपये तथा शहीद हवलदार रोहित…